दुनिया
21 Oct, 2024
11:48 PM
किंग चार्ल्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर ने क्यों किया संसद में प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला?
ऑस्ट्रेलियाई संसद में एक अनोखी घटना तब हुई जब देश की एक आदिवासी महिला और सांसद, लीडिया थॉर्प, ने राजा चार्ल्स को खुलकर चुनौती दी। राजा जब संसद को संबोधित कर रहे थे, तभी थॉर्प ने उन्हें जनसंहार का आरोपी बताते हुए बीच में रोक दिया और जोर से कहा, "यह आपकी भूमि नहीं है, आप मेरे राजा नहीं हैं।"