दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे चार और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. दक्षिण पश्चिम जिले के ऑपरेशन सेल की टीम ने यह कार्रवाई की. गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे थे. दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में अवैध रूप से रहने के लिए होटलों का इस्तेमाल किया. फिलहाल उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), दिल्ली के माध्यम से बांग्लादेश भेज दिया गया है.
-
न्यूज21 Jun, 202505:27 PMअवैध बांग्लादेशियों को बख़्शने के मूड में नहीं सरकार, दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया
-
न्यूज21 Jun, 202512:00 PM3 करोड़ की ठगी मामले में फरार चल रहे उपवन पवन जैन को UAE से वापस लाई CBI, जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस
उपवन पवन जैन एक रियल एस्टेट एजेंट के रूप में कार्यरत था. उसने शिकायतकर्ता को चार अलग-अलग संपत्तियां दिखाईं और उन्हें खरीदने के लिए प्रेरित किया. आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों को असली संपत्ति मालिकों की फर्जी पहचान देकर बैंक खाते खुलवाए और धोखाधड़ी करके साढ़े 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की.
-
राज्य11 Jun, 202502:21 PMबांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा क्रैकडाउन, दिल्ली के मंगोलपुरी से 242 हुए गिरफ्तार
दिल्ली के मंगोलपुरी और अन्य आसपास के क्षेत्रों से कुल 242 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया है. सभी अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रहे थे.
-
ग्राउंड रिपोर्ट30 May, 202506:56 PMशाह के आदेश पर 88 बांग्लादेशी दबोचे !आधी रात पत्रकार को बंगालियों ने घेरा !
हाल ही में दिल्ली से 88 बांग्लादेशी पकड़े गये जिसके बाद NMF News के संवाददाता ने वहीं जाकर पूरे मोहल्ले का जायजा लिया, देखिये कैसे बंगाली महिलाओं ने चौंकाने वाला खुलासा किया.
-
राज्य30 May, 202510:57 AMअवैध प्रवासियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, 900 बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा वापस
दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा, देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने की प्रक्रिया में तेजी आई है. पिछले छह महीनों में, भारत सरकार की चल रही "पुश-बैक" रणनीति के तहत दिल्ली में लगभग 700 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आंकड़ों के अनुसार, निर्वासित व्यक्तियों की संख्या के मामले में दिल्ली सभी राज्यों में सबसे ऊपर है. कई राज्यों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई तेज हो गई है, खासकर भाजपा शासित राज्यों में. इस अवधि में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गोवा में बांग्लादेश से बड़ी संख्या में कथित अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए जाने के बाद, उन्हें निर्वासित करने के लिए सौंप दिया गया है.
-
Advertisement
-
दुनिया19 May, 202505:50 PMअमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ा अलर्ट, ट्रंप सरकार ने बदले वीजा नियम
अमेरिका जाने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए एक बड़ा अलर्ट सामने आया है. ट्रंप सरकार ने वीजा नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. अगर कोई यात्री वीजा की निर्धारित अवधि से अधिक समय तक अमेरिका में रहता है या वीजा धोखाधड़ी में लिप्त पाया जाता है, तो उस पर स्थायी प्रतिबंध लग सकता है.
-
दुनिया16 May, 202509:55 PMट्रंप का नया बिल बना भारतीयों के लिए सज़ा? जानिए क्या है One, Big, Beautiful Bill?
अमेरिका में प्रस्तावित ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ के चलते अब भारत में पैसे भेजना महंगा हो सकता है। अमेरिकी संसद में पेश बिल से प्रवासी भारतीयों को हर मनी ट्रांसफर पर 5% टैक्स देना पड़ सकता है। इससे भारत को सालाना अरबों डॉलर का नुकसान होगा। जानिए कैसे भारतीय प्रवासियों को 5% टैक्स का सामना करना पड़ेगा।
-
न्यूज07 Feb, 202506:10 PMसरकार को किस मुहूर्त का इंतजार…? अवैध प्रवासियों के Deportation पर कोर्ट की फटकार !
Supreme Court ने अवैध प्रवासियों के मामले पर सुनवाई करते हुए सरकार को फटकार लगाई है. SC ने सरकार से पूछा क्या विदेशियों को उनके देश भेजने के लिए किसी मुहूर्त का इंतजार है ? कोर्ट ने सरकार को केवल दो हफ्ते का समय दिया है
-
न्यूज06 Feb, 202504:04 PMअमेरिका से 104 भारतीयों को वापस भेजने पर विदेश मंत्री ने संसद में दिया जवाब, जानिए 10 बड़ी बातें
विदेश मंत्री ने संसद में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि "कानूनी गतिशीलता को प्रोत्साहित करना और अवैध आवाजाही को हतोत्साहित करना हमारे सामूहिक हित में है। यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले जाएं।
-
दुनिया06 Feb, 202509:12 AMC-17 मिलिट्री विमान से डिपोर्ट किए गए भारतीय! जानिए सैन्य विमान का इस्तेमाल ट्रंप ने क्यों किया?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त नीति एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में, एक C-17 सैन्य विमान के जरिए 200 भारतीय अवैध प्रवासियों को अमेरिका से भारत भेजा गया। यह कदम दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि सैन्य विमानों के जरिए निर्वासन का खर्च बेहद ज्यादा होता है।
-
दुनिया15 Nov, 202401:42 PMक्या है Trump का "मास डिपोर्टेशन" प्लान? 226 साल पुराने कानून से Indians पर भी पड़ेगा बड़ा असर
CNN के एग्जिट पोल के मुताबिक 87% ट्रंप समर्थकों का मानना है कि अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करना चाहिए। ट्रंप 1798 के एलियन एनेमी एक्ट को लागू करेंगे। ट्रंप ने इस कानून को लागू करने के लिए कई बार वादा किया है। उनका यह भी कहना है कि यह कानून उनके अधिकारियों को ज्यादा अधिकार देगा।