ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा पुतिन को यह एहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता तो रूस में बहुत बुरी चीज पहले ही हो चुकी होती. पुतिन लगातार आग से खेल रहे हैं. यह बयान तब सामने आया है, जब बीते 100 घंटे से रूस लगातार यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. जिससे यूक्रेन की राजधानी समेत 30 से ज्यादा शहरों में तबाही मची है.
-
दुनिया28 May, 202501:17 PM'आग से खेल रहे हैं पुतिन...', बड़बोले ट्रंप ने फिर थपथपाई अपनी पीठ, कहा- मैं ना होता तो रूस में बहुत बुरा हो चुका होता
-
दुनिया26 May, 202510:13 AM'पुतिन पागल हो गए हैं, लोगों को मार रहे...', रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले को लेकर भड़के ट्रंप, कहा- मैं उनसे बिलकुल खुश नहीं
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है. इसमें रूस ने 367 ड्रोन और मिसाइलें यूक्रेन पर दागीं. इस हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर सख्त तेवर दिखाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने पुतिन को पागल बताया है.
-
दुनिया25 May, 202503:11 PMरूस ने एक बार फिर किया यूक्रेन पर बड़ा हमला, राजधानी कीव पर पूरी रात बरसे ड्रोन और मिसाइल
रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन सालों से चल रही जंग शांत होती दिखाई नहीं दे रही है. इस युद्ध के दौरान एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव में दहशत की स्थिति देखने को मिली. कीव सैन्य प्रशासन के कार्यवाहक प्रमुख तैमूर ने बताया कि हमले के बाद राजधानी के चार जिलों में ड्रोन और मिसाइल का मलबा गिरा है. इस हमले में 6 लोग घायल हुए हैं और दो स्थानों पर आग भी लगी है.
-
न्यूज17 May, 202504:30 PMशांति वार्ता के महज 24 घंटे के अंदर रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, सैन्य छावनियों को बनाया निशाना, 9 लोगों की हुई मौत
रूस ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के कुछ ही घंटे बाद ड्रोन से बड़ा हमला किया. उसने यूक्रेन के सैन्य छावनी को निशाना बनाया है. हालांकि, इस जगह कितना नुकसान हुआ है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ड्रोन हमले से एक बस में धमाका हुआ है. इसमें कुल 9 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं.
-
दुनिया17 May, 202504:12 PMक्रेमलिन ने बताया कि कब संभव है पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात
तुर्किए में हुई शांति वार्ता के महज एक दिन बाद रूस ने अपने दुश्मन देश यूक्रेन पर हमला और तेज कर दिया है. रूस ने ड्रोन के ज़रिए यूक्रेन के सुमी इलाके में एक यात्री बस को निशाना बनाया. इस हमले में बस में सवार 9 लोगों की मौत हुई है. रूस के इस हमले को यूक्रेन की पुलिस ने वॉर क्राइम क़रार दिया है.
-
Advertisement
-
दुनिया17 May, 202511:24 AMरूस-यूक्रेन के बीच नहीं होगा युद्धविराम, इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता में नहीं बनी बात
रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से जंग चल रही है. इस बीच पहली बार अमेरिका के दबाव के बाद रूस और यूक्रेन के शांति वार्ता के लिए आमने-सामने बैठे. इस दौरान 1000-1000 युद्धबंदियों पर सहमति तो बनी लेकिन सीजफायर को लेकर इस वार्ता में कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया.
-
दुनिया03 May, 202501:17 AMरूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका का बड़ा यू-टर्न, कहा- ये जंग अब हमारी नहीं
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा अमेरिका अचानक पीछे हट गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह इस युद्ध में मध्यस्थ नहीं बनेगा और यह दोनों देशों का आपसी मामला है। अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन से एक खनिज डील की थी, और ठीक उसके बाद युद्ध से दूरी बना ली।