बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कैबिनेट की बैठक खत्म करने के बाद राज भवन जाकर विधिवत राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ कार्यक्रम की तैयारियां गांधी मैदान में काफी तेजी से चल रही हैं.
-
विधानसभा चुनाव17 Nov, 202511:24 AMसीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी हुई तेज, इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
-
न्यूज25 Oct, 202501:51 PMराज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम फडणवीस ने बर्जिस देसाई की पुस्तक ‘मोदीज मिशन’ का किया विमोचन
सीएम फडणवीस ने कहा कि पुस्तक में पीएम मोदी के बचपन से लेकर अब तक के सफर को दर्शाया गया है. यह दिखाया गया है कि मोदी के व्यक्तित्व का निर्माण कैसे हुआ और इसके पीछे कौन से मूल्य और नैतिकताएं हैं. उनके द्वारा लिए गए कठोर फैसलों और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया है. पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत’ का जो सपना सामने रखा है, उसे वे कैसे वास्तविकता में बदल रहे हैं, यह पुस्तक पुख्ता सबूतों के साथ दर्शाती है.
-
क्राइम16 Oct, 202501:15 PMदुर्गापुर गैंगरेप केस: राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट, राज्य में यौन हिंसा पर भी जताई चिंता
राजभवन के एक सूत्र ने पुष्टि की कि राज्यपाल की रिपोर्ट में इस सप्ताह की शुरुआत में उनके दुर्गापुर दौरे और पीड़िता के परिवार के साथ उनकी बातचीत के रिकॉर्ड शामिल हैं. हालांकि, रिपोर्ट के विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. कोलकाता स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए, राज्यपाल बोस ने राज्य में यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की.
-
राज्य09 Oct, 202505:55 PM‘होशियार नहीं तो 50-50 टुकड़े हो सकते हैं…’ UP की राज्यपाल ने लिव इन रिलेशनशिप को बताया खतरनाक, दी नसीहत
आनंदीबेन पटेल ने लड़कियों को आगाह करते हुए लिव इन रिलेशनशिप पर मुखरता से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, इसके नतीजे देखने हों तो अनाथालय में देख सकते हैं. अनाथालयों में 15 से 20 साल की लड़कियां अपनी गोद में बच्चा लिए खड़ी हैं.
-
न्यूज21 Sep, 202512:14 AMमंत्रियों की आपत्ति, राज्यपाल का लेटर, कर्नाटक में विवाद के बाद स्थगित हो सकता है जाति सर्वे!
कर्नाटक में प्रस्तावित जाति जनगणना को लेकर बवाल मचा हुआ है. BJP के साथ साथ कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी इसमें जाति कॉलम को लेकर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस पर इस सर्वे के जरिए हिंदू समाज को तोड़ने की कोशिश के आरोप लग रहे हैं.
-
Advertisement
-
राज्य18 Sep, 202504:45 PMमहाराष्ट्र में अधिकारियों के लिए सरकारी गाड़ियों की कीमत की सीमा बढ़ी, राज्यपाल-मुख्यमंत्री के कोई लिमिट नहीं
महाराष्ट्र सरकार के वित्त विभाग ने सरकारी अधिकारियों के लिए नई गाड़ियों की खरीद को लेकर एक नया सरकारी आदेश (GR) जारी किया है. महाराष्ट्र में ये आदेश 17 सितंबर से लागू हो गया है.
-
न्यूज17 Sep, 202506:27 PMझारखंड: ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत, PM मोदी ने कहा- कोई मां-बेटी न छूटे, राज्यपाल और CM रहे मौजूद
झारखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत कई दिग्गज मौजूद रहें. पीएम मोदी ने भी उस सभा को संबोधित किया.
-
न्यूज17 Sep, 202505:47 PMजम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन-गूल रोड पर बेली ब्रिज का वर्चुअल उद्घाटन किया, डेढ़ लाख लोगों को मिलेगी राहत
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस पुल को रामबन के लोगों को समर्पित किया.उन्होंने सेना के बहादुर इंजीनियरों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बेली ब्रिज के निर्माण के लिए अथक परिश्रम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम किया.
-
न्यूज14 Sep, 202512:56 PMमहाराष्ट्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे राज्यपाल आचार्य देवव्रत, तेजस एक्सप्रेस से रवाना हुए मुंबई, पत्नी भी रहीं मौजूद
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए वे रविवार सुबह अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मुंबई के लिए रवाना हुए. इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं.
-
मनोरंजन14 Sep, 202508:46 AMBattle Of Galwan की शूटिंग के बीच सलमान खान ने लद्दाख के उपराज्यपाल से की मुलाकात, भेंट में मिली ये खास चीज
लद्दाख के उपराज्यपाल कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने राज निवास, लेह में माननीय उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की.
-
न्यूज09 Sep, 202504:38 PMजम्मू के बाढ़ प्रभावितों से मिले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
बातचीत के दौरान पीड़ितों ने अपनी परेशानियां भी बताईं.उन्होंने उपराज्यपाल को क्षेत्र की गरीबी और महिलाओं की चुनौतियों के बारे में बताया.
-
न्यूज08 Sep, 202505:58 PMराजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, विकास कार्यों और पहलों पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने बागड़े के कार्यकाल के पहले वर्ष को सार्थक और प्रभावशाली बताया और डेयरी विकास, सहकारिता और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की. उन्होंने बागड़े की जमीनी स्तर से जुड़े एक आदर्श नेता के रूप में भी प्रशंसा की.
-
न्यूज02 Sep, 202510:09 AMपंजाब में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 मौतें, ढाई लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; PM मोदी ने CM मान से बात कर हरसंभव मदद का दिया भरोसा
पंजाब में बाढ़ के कारण 1 अगस्त से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के उफान के साथ मौसमी नालों का जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में भारी तबाही मची. राज्य सरकार ने इसे दशकों की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा बताया है.