Advertisement
  • Bihar: गांव वालों ने तोड़ी चुप्पी, इस बार Tejashwi को जिताएंगे या Nitish को लाएंगे, सुनिये जवाब!
      Bihar: गांव वालों ने तोड़ी चुप्पी, इस बार Tejashwi को जिताएंगे या Nitish को लाएंगे, सुनिये जवाब!

    Bihar Assembly Election: काराकाट जिले के गांव में रहने वाले लोगों के मन में क्या है, इस बार वो किसे जिताएंगे, क्या एक बार फिर देंगे नीतीश को मौका या तेजस्वी का देंगे साथ, NMF NEWS पर सुनिये गांव वालों की राय !

  • झारखंड: शराब घोटाले के बाद अब कोचिंग घोटाले में घिरी झारखंड सरकार, भाजपा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
    राज्य
    31 Jul, 2025
    10:57 AM
    झारखंड: शराब घोटाले के बाद अब कोचिंग घोटाले में घिरी झारखंड सरकार, भाजपा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    भाजपा प्रवक्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को “शिक्षा के नाम पर कमीशन का खेल” बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार की नीतियों ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पहले ही खोखला कर दिया है और अब यह योजना आदिवासी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

  • अमरनाथ यात्रा : भारी बारिश और खराब मौसम के कारण एक दिन के लिए यात्रा स्थगित, जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई काफिला
    राज्य
    31 Jul, 2025
    10:41 AM
    अमरनाथ यात्रा : भारी बारिश और खराब मौसम के कारण एक दिन के लिए यात्रा स्थगित, जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई काफिला

    अमरनाथ यात्रा 2025 के दौरान अब तक 3.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं. कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा, "हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ जी यात्रा मार्ग के पहलगाम मार्ग पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है. यात्रा 1 अगस्त से बालटाल मार्ग से जारी रहेगी."

  • भारत माता की जय: WCL ने रद्द किया मैच, शाहिद अफरीदी को भारत का करारा जवाब, फाइनल में पाकिस्तान
    खेल
    31 Jul, 2025
    10:12 AM
    भारत माता की जय: WCL ने रद्द किया मैच, शाहिद अफरीदी को भारत का करारा जवाब, फाइनल में पाकिस्तान

    भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का सेमीफाइनल मैच गुरुवार को होना था. लेकिन इसे अब आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया है. इसकी जानकारी WCL ने खुद पोस्ट कर दी है. इसी के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने शाहिद अफरीदी को भी करारा जवाब दिया है जिसमें वो भारत के सेमीफाइनल मैच खेलने को लेकर तंज कस रहे थे.

  • अहान पांडे का बॉक्स ऑफ़िस पर दिखा भौकाल, तोड़ डाला ‘धूम 3’- ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड
    मनोरंजन
    31 Jul, 2025
    10:02 AM
    अहान पांडे का बॉक्स ऑफ़िस पर दिखा भौकाल, तोड़ डाला ‘धूम 3’- ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड

    चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, अब अहान पांडे ने ‘धूम 3’- ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

  • Advertisement
  • भूकंप के बाद सत्य सिद्ध होती जापानी बाबा वेंगा की सुनामी वाली भविष्यवाणी
    धर्म ज्ञान
    31 Jul, 2025
    09:57 AM
    भूकंप के बाद सत्य सिद्ध होती जापानी बाबा वेंगा की सुनामी वाली भविष्यवाणी

    सुनामी की दहशत में न्यूक्लियर प्लांट खाली कराए जा चुके हैं. 20 लाख जापानी खुद का घर छोड़ने पर मजबूर हैं. भूकंप से उत्पन्न हुई सुनामी मौत बनकर तांडव करने लगी है. हालात इतने गंभीर हैं कि 14 साल बाद सत्यता की कसौटी पर जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी मौत का एक नया इतिहास लिखने जा रही है.

  • अब हर अस्पताल को देना होगा इमरजेंसी में इलाज, इनकार करने पर लगेगा जुर्माना
    यूटीलिटी
    31 Jul, 2025
    09:54 AM
    अब हर अस्पताल को देना होगा इमरजेंसी में इलाज, इनकार करने पर लगेगा जुर्माना

    अब इमरजेंसी मेडिकल केयर सिर्फ डॉक्टरों या अस्पतालों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कानूनी अधिकार है. इस अधिकार के तहत अब कोई भी अस्पताल गंभीर हालत में पहुंचे मरीज का इलाज टाल या मना नहीं कर सकता. अगर कोई अस्पताल ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

  • महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर
    महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर

    चीन में एक लड़की ने अपने एक अनोखे तरीके से सभी के होश उड़ा दिए. उसने एक साथ 20 लोगों को डेट किया, हर एक बॉयफ्रेंड से गिफ्ट में iPhone लिया. बाद में चीनी लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और जो पैसे मिले, उससे अपने लिए एक घर खरीद लिया. ये छोटी सी कहानी सुनकर आपके दिमाग में ‘This is Business’ वाला मीम जरूर दौड़ गया होगा. ये मज़ेदार और शॉकिंग कहानी एक वायरल स्कैम के सामने आने के बाद सबकी नजरों में आई है. Chinese social media पर लोग इस इंसिडेंट को खूब सर्च कर रहे हैं और इसके बारे में जानना चाह रहे हैं. क्या है पोस्ट में? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में हाल ही में एक अजब-गजब घोटाला सामने आया है, जिसका नाम क्रॉस-ड्रेसिंग स्कैम है. इसके तहत एक शख्स महिला बनकर लोगों के साथ डेट कर पैसे ठगता था. ये शख्स सिस्टर हांग के नाम से चीन में वायरल हो रहा है. सिस्टर हांग के स्कैम ने चीन में लोगों का ध्यान एक पुराने मामले की ओर खींचा है. स्कैम के साथ चर्चा में एक पूरानी कहानी करीब नौ साल पहले सिस्टर हांग की तरह ही एक महिला ने कुछ लोगों को डेट किया उनसे महंगे आईफोन लिए और उन्हें बेचकर जो पैसा मिला, उससे घर खरीद लिया था. सिस्टर हांग का स्कैम सामने आने के बाद लोग 9 साल पुरानी घटना को याद कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने तो उस महिला को सिस्टर हांग की भी गुरु बता दिया. सिस्टर हांग की दिलचस्प कहानी प्यार के जाल में फंसाकर iPhone लेने वाली इस लड़की की कहानी लोगों को काफी दिलचस्प लग रही है. दरअसल उसने सिर्फ 6 महीने में 20 लोगों को डेट किया और हर एक से गिफ्ट में iPhone ले लिया. बाद में उस लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 डॉलर यानी 15 लाख रुपये कमा लिए. इन पैसों से उसने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट भी कर दी थी. कियानजियांग इवनिंग न्यूज़ की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, वो महिला शेन्ज़ेन की एक कंपनी में जूनियर क्लर्क की नौकरी करती थी, और उसकी सैलरी भी काफी कम थी. उसकी पहचान उजागर नहीं की गई थी. जब उस महिला ने सोशल मीडिया पर ये शेयर किया कि उसने अपने होमटाउन में एक घर खरीद लिया है, तो लोगों को हैरानी हुई और शक भी होने लगा कि उसने इतना पैसा कैसे जुटाया. एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि उस महिला ने उनके साथ मोबाइल बेचने का सौदा किया था. उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की कि डील उसी महिला के साथ हुई थी. ऐसे सामने आई उस महिला की चालाकी! बाद में उसके ऑफिस के साथियों को पता चला कि उस महिला ने सिर्फ 6 महीनों में एक साथ 20 लड़कों को डेट किया था. उसने हर एक से कहा कि वो उसे नया iPhone 7 गिफ्ट करे. इस तरह उसने टोटल 20 iPhone 7 गिफ्ट में ले लिए. फिर उसने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 अमेरिकी डॉलर, यानी 15 लाख रुपये जमा कर लिए. इन पैसों से उस महिला ने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट कर दी. उस महिला ने कहा कि उसके पास बेचने के लिए 20 नए iPhone 7 हैं. जब हमने चेक किया तो देखा कि ज़्यादातर फोन की पैकेजिंग तक नहीं खुली थी — एकदम ब्रांड न्यू. हर iPhone करीब 6,000 युआन में बिका और उसे टोटल में 1,20,000 युआन से ज्यादा पैसे मिले. वहीं महिला ने जब पोस्ट डाला तो उसके साथ काम करने वाले कलीग्स भी हैरान हो गए. महिला के साथ काम करने वाले एक शख्स ने कहा कि वे उसके व्यवहार से आश्चर्यचकित थे. एक महिला कलीग ने कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि वह ऐसी इंसान है. उनका व्यक्तित्व बहुत ही खुशमिजाज है और वह हमारे साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाती है. हमें उम्मीद नहीं थी कि वह पैसों के लिए ऐसा करेगी. मैंने सुना है कि हमारी कंपनी उसे नौकरी से निकालने की योजना बना रही है.

  • 17 सितंबर के बाद क्या पीएम मोदी कर सकते हैं रिटायरमेंट की घोषणा? जानिए क्या कहते हैं श्री संत बेत्रा अशोका जी
    धर्म ज्ञान
    31 Jul, 2025
    09:32 AM
    17 सितंबर के बाद क्या पीएम मोदी कर सकते हैं रिटायरमेंट की घोषणा? जानिए क्या कहते हैं श्री संत बेत्रा अशोका जी

    ठीक 10 महीने पहले पीएम मोदी को लेकर वार्षिक भविष्यवाणी करने वाले श्री संत बेत्रा अशोका जी ने 75वां साल उनके लिए 'गोल्डन' बताया था. इसी 75वें साल में पीएम मोदी के साथ अब तक जो कुछ भी हुआ, उसकी तस्वीर उन्होंने पहले ही दिखा दी थी. और अब, इसी क्रांतिकारी समय के बचे हुए 48 दिनों में पीएम मोदी कितना बड़ा सरप्राइज़ दुनिया को दे सकते हैं… यह जानने के लिए देखिए यह पूरा वीडियो.

  • 'उदयपुर फाइल्स' मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई 8 अगस्त तक टली, सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब
    मनोरंजन
    31 Jul, 2025
    09:27 AM
    'उदयपुर फाइल्स' मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई 8 अगस्त तक टली, सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब

    दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर सुनवाई हुई. यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अगुवाई वाली बेंच ने की. इस मामले में आरोपी जावेद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने पक्ष रखा, जबकि फिल्म निर्माता की ओर से वकील गौरव भाटिया ने दलीलें पेश कीं. इस मामले की सुनवाई 8 अगस्त को होगी. जिसमें सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) के वकील कोर्ट द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे.

  • PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को खाते में आएगी 20वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
    यूटीलिटी
    31 Jul, 2025
    08:53 AM
    PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को खाते में आएगी 20वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

    पीएम किसान योजना किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है. अगर आप पहले से इस योजना के लाभार्थी हैं, तो 2 अगस्त को आपके खाते में पैसे आ सकते है. लेकिन यह जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में हो. समय रहते जानकारी चेक कर लें और किसी भी दिक्कत की स्थिति में कृषि विभाग से संपर्क करें.

  • ट्रंप ने मोदी से दोस्ती को दरकिनार कर, भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ कर ली बड़ी डील
    दुनिया
    31 Jul, 2025
    08:51 AM
    ट्रंप ने मोदी से दोस्ती को दरकिनार कर, भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ कर ली बड़ी डील

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने के साथ पाकिस्तान से तेल भंडार विकसित करने की डील का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर तेल प्रोजेक्ट पर काम करेंगे और भविष्य में पाकिस्तान भारत को तेल बेच सकता है. ट्रंप ने भारत से बातचीत जारी रहने की बात भी कही है.

  • 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफ़िस पर मचाया गदर, आहन पांडे की ‘सैयारा’ को छोड़ा पीछे!
    मनोरंजन
    31 Jul, 2025
    08:50 AM
    'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफ़िस पर मचाया गदर, आहन पांडे की ‘सैयारा’ को छोड़ा पीछे!

    महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफ़िस पर छाई हुई है. इसे देखने के लिए लोग काफी बेकरार हो रहे हैं. फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हुई थी. छठे दिन फिल्म ने सैयारा ने ज्यादा कमाई की है.

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें