विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग सभी दलों के साथ समान व्यवहार करता है क्योंकि हर दल का जन्म पंजीकरण से होता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं, सभी समकक्ष हैं. मतदाता सूची में सुधार की मांग को देखते हुए बिहार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) शुरू किया गया है, जिसमें 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट्स शामिल हैं. ज्ञानेश कुमार ने कहा कि संविधान के अनुसार 18 वर्ष का हर नागरिक मतदाता बनना और मतदान करना चाहिए.
-
विधानसभा चुनाव17 Aug, 202504:08 PM'हमारे लिए न कोई पक्ष, न विपक्ष, सब समकक्ष हैं...', विपक्षी दलों के 'वोट चोरी' के आरोप पर चुनाव आयोग ने दिया दो टूक जवाब
-
बिज़नेस17 Aug, 202504:04 PMSEBI की आमदनी में बंपर उछाल, सेटलमेंट एप्लीकेशंस से फिस्कल ईयर 2025 में 860 करोड़ रुपए के पार
SEBI को 2024-25 में रिकॉर्ड संख्या में सेटलमेंट एप्लीकेशन प्राप्त हुए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि संस्थाएं बिना लंबी मुकदमेबाजी के विवादों को सुलझाना पसंद कर रही हैं.
-
राज्य17 Aug, 202503:42 PM‘बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने सट्टे का प्रमोशन करके…,’ इस गैंग ने ली एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी
एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
-
न्यूज17 Aug, 202503:37 PM'पैगंबर नहीं लुटेरा था बाबर, नहीं हो सकती प्रभु श्रीराम से तुलना...', काशी-मथुरा विवाद पर बोलीं उमा भारती, कहा- कोई नेत्रहीन भी बता देगा वो मंदिर है
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि अयोध्या तो सिर्फ झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है. यह बात सबसे पहले उन्होंने ही 1991 में संसद में कही थी और यह आज भी रिकॉर्ड पर दर्ज है. इंडिया टुडे के शो #UnPolitics में उन्होंने कहा कि भगवान राम और बाबर की तुलना नहीं हो सकती क्योंकि राम देश की पहचान हैं जबकि बाबर एक हमलावर था. अयोध्या को विवादित मानना गलत है क्योंकि यहां आस्था का टकराव नहीं है. उनका कहना था कि राम और बाबर की तुलना नहीं, बल्कि राम जन्मभूमि की तुलना मक्का-मदीना से हो सकती है.
-
न्यूज17 Aug, 202503:20 PMयूपी फतह के लिए तैयार बीजेपी का फार्मूला 27, मोदी-योगी का प्लान तैयार, मुंह देखता रह जाएगा विपक्ष का इंडी गठबंधन
यूपी में बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि चुनाव में अभी दो साल का लंबा वक्त जरूर बाकी है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्लान बनाना शुरू कर दिया है. अगर यह प्लान अमल में लाया जाता है तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है.
-
Advertisement
-
मनोरंजन17 Aug, 202502:11 PMहाथापाई मामले में अरिजीत सिंह के सिक्योरिटी गार्ड की माफी के बाद शिकायत वापस
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह और उनके सुरक्षा गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. हालांकि सिक्योरिटी गार्ड की माफी के बाद शिकायत वापस ले ली गई है.
-
राज्य17 Aug, 202502:01 PMउत्तराखंड में होगा राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन, धामी कैबिनेट ने लगाई मुहर, इन समुदायों को मिलेगा फायदा
सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. जिसमें 19 अगस्त से भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयक व अध्यादेश के प्रस्ताव रखे गए.
-
धर्म ज्ञान17 Aug, 202501:57 PMअगर पाना चाहते हैं बेशुमार धन दौलत और सुख? तो मंगलवार के दिन जरूर करें ये रामबाण उपाय
आप चाहते हैं कि कभी भी दरिद्रता आपके घर में कदम न रखें. आर्थिक तंगी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाए, तो हनुमान चालीसा को रोजाना पढ़ना शुरू करें और हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी को अपने हाथ से बनाया हुआ मीठे का भोग जरूर लगाएं. ऐसा करना आपके लिए शुभ साबित होगा.
-
खेल17 Aug, 202501:55 PMएशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, बाबर-रिजवान की छुट्टी, सलमान अली आगा बने नए कप्तान
एशिया कप 2025 के लिए पीसीबी ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. यह ऐलान 17 अगस्त (रविवार) को किया गया. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे. बाबर और रिजवान की एशिया कप और ट्राई सीरीज से छुट्टी कर दी गई है.
-
करियर17 Aug, 202501:42 PMNCERT का विभाजन दिवस पर दो खास मॉड्यूल तैयार, जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन को बताया भारत-पाकिस्तान के अलग होने का जिम्मेदार
NCERT द्वारा विभाजन की विभीषिका, स्मृति दिवस पर विशेष मॉड्यूल, क्साल 6-8 के मध्य और माध्यमिक कक्षाओं के लिए तैयार किया गया है. यानी कि अब मिडिल और सेकेंडरी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाई के दौरान ये भी बताया जाएगा कि आजादी के समय 1947 में हुए बंटवारे से लोगों को कितनी मुश्किलों और दुखों का सामना करना पड़ा, और हमें उससे क्या सीख लेनी चाहिए.
-
न्यूज17 Aug, 202501:33 PMसनातन पर मुखलाल पाल की गूंजती आवाज़, फतेहपुर मकबरा विवाद में दिया दो-टूक जवाब
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नवाब अब्दुल समद के मकबरे को लेकर छिड़ा विवाद अब सियासी रंग ले चुका है. इसी बीच बीजेपी फतेहपुर जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. NMF News को दिए अपने विशेष इंटरव्यू में मुखलाल पाल ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी. NMF News के कैमरे पर अपनी सफाई देते हुए मुखलाल पाल ने कहा – “सनातनियों के सब्र का बांध टूट गया है. वर्ग विशेष के लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर मकबरे पर पहुंचे थे।” उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि “वो मकबरा नहीं, बल्कि ठाकुर जी का प्राचीन मंदिर है.” इस इंटरव्यू में देखिए कि मुखलाल पाल ने और क्या कहा?
-
न्यूज17 Aug, 202501:27 PMझारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट: कब होगी बारिश और किन जिलों में बदलेंगे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
झारखंड में मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है. उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत कब मिलेगी? मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी कर दिया है. आने वाले दिनों में किन जिलों में झमाझम बारिश होगी और कब मानसून दोबारा सक्रिय होगा, इसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़17 Aug, 202501:18 PMश्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुईं ट्रंप की खास और अमेरिकी खूफिया विभाग की डायरेक्टर, गाया ऐसा भजन झूमने लगे लोग, VIDEO
तुलसी गबार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो हरे कृष्णा हरे रामा मंत्र का जप करती नज़र आ रही हैं. वीडियो में वो पारंपरिक भारतीय परिधान में गिटार के साथ मंच पर ये मंत्र गाती हुई नज़र आ रही है. तुलसी गबार्ड का ये वीडियो सालों पूराना है, जो जन्माष्टमी के मौके पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है.