रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन सालों से चल रही जंग शांत होती दिखाई नहीं दे रही है. इस युद्ध के दौरान एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव में दहशत की स्थिति देखने को मिली. कीव सैन्य प्रशासन के कार्यवाहक प्रमुख तैमूर ने बताया कि हमले के बाद राजधानी के चार जिलों में ड्रोन और मिसाइल का मलबा गिरा है. इस हमले में 6 लोग घायल हुए हैं और दो स्थानों पर आग भी लगी है.
-
दुनिया25 May, 202503:11 PMरूस ने एक बार फिर किया यूक्रेन पर बड़ा हमला, राजधानी कीव पर पूरी रात बरसे ड्रोन और मिसाइल
-
न्यूज17 May, 202504:30 PMशांति वार्ता के महज 24 घंटे के अंदर रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, सैन्य छावनियों को बनाया निशाना, 9 लोगों की हुई मौत
रूस ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के कुछ ही घंटे बाद ड्रोन से बड़ा हमला किया. उसने यूक्रेन के सैन्य छावनी को निशाना बनाया है. हालांकि, इस जगह कितना नुकसान हुआ है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ड्रोन हमले से एक बस में धमाका हुआ है. इसमें कुल 9 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं.
-
दुनिया17 May, 202504:12 PMक्रेमलिन ने बताया कि कब संभव है पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात
तुर्किए में हुई शांति वार्ता के महज एक दिन बाद रूस ने अपने दुश्मन देश यूक्रेन पर हमला और तेज कर दिया है. रूस ने ड्रोन के ज़रिए यूक्रेन के सुमी इलाके में एक यात्री बस को निशाना बनाया. इस हमले में बस में सवार 9 लोगों की मौत हुई है. रूस के इस हमले को यूक्रेन की पुलिस ने वॉर क्राइम क़रार दिया है.
-
दुनिया17 May, 202511:24 AMरूस-यूक्रेन के बीच नहीं होगा युद्धविराम, इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता में नहीं बनी बात
रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से जंग चल रही है. इस बीच पहली बार अमेरिका के दबाव के बाद रूस और यूक्रेन के शांति वार्ता के लिए आमने-सामने बैठे. इस दौरान 1000-1000 युद्धबंदियों पर सहमति तो बनी लेकिन सीजफायर को लेकर इस वार्ता में कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया.
-
दुनिया08 May, 202502:19 AMOperation Sindoor पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे को तैसा हुआ, लेकिन अब शांति चाहिए
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ी कार्रवाई की, जिससे क्षेत्रीय तनाव चरम पर पहुंच गया. इस घटना पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए भारत और पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील की.
-
Advertisement
-
दुनिया03 May, 202501:17 AMरूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका का बड़ा यू-टर्न, कहा- ये जंग अब हमारी नहीं
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा अमेरिका अचानक पीछे हट गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह इस युद्ध में मध्यस्थ नहीं बनेगा और यह दोनों देशों का आपसी मामला है। अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन से एक खनिज डील की थी, और ठीक उसके बाद युद्ध से दूरी बना ली।
-
न्यूज01 Apr, 202506:07 PMजेल में बंद Imran Khan Nobel Peace Prize के लिए नॉमिनेट, Human Rights को बढ़ावा देने के लिए हुआ नामांकन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान खान का नाम दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल प्राइज के लिए नॉमिनेट हुआ है। इमरान खान को शांति के क्षेत्र में दिए जाने वाले अपने योगदान के लिए इस नोबेल पीस प्राइज़ के लिए नामांकित किया गया है। दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने, लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए कार्यों को देखते हुए ऐसा फ़ैसला लिया गया है।
-
दुनिया17 Mar, 202503:30 PMक्या अमेरिका की पहल से बदलेगा इतिहास? ट्रंप और पुतिन की बातचीत पर दुनिया की नजर
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया की निगाहें इस वक्त डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की संभावित बातचीत पर टिकी हुई हैं। ट्रंप ने घोषणा की है कि वह मंगलवार को पुतिन से बातचीत करेंगे, जिससे यह उम्मीद जगी है कि युद्ध समाप्त हो सकता है। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि अभी भी कई चुनौतियां बाकी हैं।
-
न्यूज15 Mar, 202504:26 PMहोली पर झारखंड समेत कई इलाकों में दंगाइयों ने की हिमाक़त, पुलिस ने लिया एक्शन, तो टेक दिए घुटने!
झारखंड, बंगाल, बिहार के कई इलाक़ों में होली जुलूस के दौरान बवाल की ख़बरें आई. झारखंड और बंगाल में तो होली जुलूस के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए. जिसके बाद आगज़नी की गई. पथराव करते हुए दुकानों को जला दिया गया. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए किसी तरह हिंसा पर क़ाबू पाया
-
दुनिया12 Mar, 202505:46 PMरूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप के 30 दिन के युद्ध विराम पर जेलेंस्की राजी, पुतिन के जवाब पर अब सबकी नजरें
रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने 30 दिन के युद्ध विराम की योजना पेश की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस पर सहमति जताई है, और अब सबकी नजरें रूस के राष्ट्रपति पुतिन के जवाब पर हैं।