न्यूज
25 Nov, 2024
11:58 AM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लंदन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री मोहन यादव छह दिवसीय विदेशी प्रवास पर हैं। वे इस दौरान यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी में विभिन्न संस्थाओं और निवेशकों से मुलाकात करने वाले हैं। लंदन पहुंचने पर सीएम मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराई स्वामी और प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।