धर्म ज्ञान
11 Jan, 2025
11:41 PM
Lohri 2025: लोहड़ी की आग का माता सती से क्या है संबंध? जानें इसके पीछे छिपी पौराणिक कथा
लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार है, जो सर्दियों के अंत और फसल कटाई का प्रतीक है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत आग जलाने और मूंगफली, रेवड़ी, तिल, और गुड़ चढ़ाने से होती है। यह त्योहार न केवल कृषि की समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि पौराणिक कथाओं से भी इसका गहरा संबंध है।