VIDEO: 'तारक मेहता' के रोशन सोढ़ी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - फैंस ने जताई चिंता

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फेमस एक्टर गुरुचरण सिंह, जो 'रोशन सोढ़ी' के किरदार से जाने जाते हैं, हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो शेयर कर अपनी तबीयत के बारे में अपडेट दिया है।

VIDEO: 'तारक मेहता' के रोशन सोढ़ी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - फैंस ने जताई चिंता
टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिस्टर रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। वो हाल ही में अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए। उन्होंने खुद अस्पताल में अपनी तबीयत को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस के लिए चिंता का कारण बन गया है।

वीडियो में क्या कहा गुरुचरण सिंह ने?
गुरुचरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में फैंस को जानकारी दी। वीडियो में वो कहते हैं, "हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। हाल देखो, चलो रब राखा।" इसके बाद, उन्होंने बताया कि वो जल्दी ही फैंस को अपनी तबीयत के बारे में पूरी जानकारी देंगे। साथ ही, उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती की बधाई भी दी और कहा कि गुरु साहिब जी की कृपा से ही वो इस वक्त जिंदा हैं। वीडियो में वो अपनी सिचुएशन को लेकर थोड़े चिंतित दिखे, लेकिन साथ ही आश्वस्त किया कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगे।
गुरुचरण सिंह ने अपने वीडियो में गुरु गोविंद सिंह जी के गुरुपूरब के अवसर पर बधाई दी और लिखा, "धन धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब महाराज जी दे गुरुपूरब दिया लाख-लाख करोड़-करोड़ बधाईयां। कल गुरुपूरब ते गुरु साहिब जी ने मुझे नवा जीवन बख्शा। गुरु साहिब जी नू अनलिमिटेड टाइम धनवाद।" 


फैंस की चिंता
बता दें गुरुचरण सिंह के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। कई लोगों ने कमेंट करके उनकी सलामती की दुआ की और जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई। कुछ फैंस ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में ये भी पूछा कि आखिर अभिनेता को क्या हुआ है, लेकिन उन्होंने इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वीडियो में गुरुचरण सिंह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे थे, और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई थी, जिससे उनकी तबीयत का अंदाजा लगाया जा सकता था।


गुरुचरण सिंह के फैंस उनको लेकर चिंता जताते हुए कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, "आप जल्द ठीक हो जाएं गुरुचरण जी, आपकी तबीयत पर हमें बहुत चिंता हो रही है। भगवान से दुआ है कि आप जल्दी से ठीक हो जाएं और फिर से अपने फैंस को हंसी का तोहफा दें।"

साथ ही टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी उनके अच्छे हेल्थ की कामना की है ।बता दें गुरुचरण सिंह का हेल्थ अब धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है, लेकिन उनके फैंस अभी भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वो अपनी तबीयत के बारे में और जानकारी देंगे और शो में अपनी वापसी करेंगे।


यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें