Advertisement

Singam Again के हिट होते ही Emotional हुए Arjun Kapoor, Rohit Shetty के लिए कही बड़ी बात !

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म सिंघम अगेन के सेट से पर्दे के पीछे की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।तस्वीरों में अर्जुन और रोहित शेट्टी एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। एक क्लिप में रोहित अर्जुन के कपड़ों पर खून लगाते हुए उनके किरदार डेंजर लंका को अंतिम रूप देते नजर आ रहे हैं।

08 Nov, 2024
( Updated: 08 Nov, 2024
05:46 PM )
Singam Again के हिट होते ही Emotional हुए Arjun Kapoor, Rohit Shetty के लिए कही बड़ी बात !
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फ़िल्म सिंधम अगेन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंधम अगेन में अर्जुन कपूर बेहद ही ख़तरनाक किरदार में नज़र आए हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने रोहित  रोहित शेट्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रोहित ने उन पर तब भरोसा जताया, जब कई अन्य लोग हिचकिचा रहे थे।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म सिंघम अगेन के सेट से पर्दे के पीछे की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।तस्वीरों में अर्जुन और रोहित शेट्टी एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। एक क्लिप में रोहित अर्जुन के कपड़ों पर खून लगाते हुए उनके किरदार डेंजर लंका को अंतिम रूप देते नजर आ रहे हैं। दूसरे में रोहित अर्जुन कपूर के किरदार को मेकअप टच देते नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में अर्जुन डेंजर लंका के किरदार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आ रहे हैं।


अर्जुन कपूर  ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "सही समय पर परफेक्ट रोल एक ऐसे डायरेक्टर के साथ जो आप पर विश्वास करता हो - कभी-कभी, बस इतना ही काफी होता है।जब बहुत से लोग तैयार नहीं थे, तब उन्होंने मुझ पर जो भरोसा दिखाया उसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने मुझे ऐसा किरदार निभाने के लिए दिया जो उनके विजन के इतना करीब था जिसे दर्शकों ने पसंद किया। डेंजर लंका बनने का यह सफर किसी कमाल से कम नहीं रहा। सेट पर हर पल को अविस्मरणीय बनाने के लिए रोहित शेट्टी सर और टीम का शुक्रिया। मैं यह सब फिर से करना चाहूंगा। मैं दर्शकों का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे इस किरदार पर प्यार लुटाया है।"

बता दें कि अर्जुन कपूर सिंघम अगेन की सफलता से काफ़ी खुश हैं। एक्टर के किरदार की फ़िल्म में जमकर तारीफ़ हो रही है।यही वजह है की उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है । बता दें कि “सिंघम अगेन” में अजय देवगन के अलावा  करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ भी हैं। यह शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। रामायण से प्रेरित यह फिल्म गत 1 नवंबर को रिलीज हुई थी।

“सिंघम अगेन” रोहित शेट्टी की 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 10वीं और सबसे कम समय में ऐसा करने वाली फिल्म बन गई है।फ़िल्म  ने अब तक 175 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ख़ैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर ये फ़िल्म कितने दिनों तक टिकी रहती है।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल फ़तह का चीफ़ है फारुख अब्दुला, दिल्ली धमाके से जुड़े तार
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें