शादी के 3 साल बाद पापा बनेंगे सिंगर मिलिंद गाबा, वीडियो के जरिए दी खुशखबरी

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के 3 साल बाद इस खुशखबरी को उन्होंने एक दिल छूने वाले वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर किया।

शादी के 3 साल बाद पापा बनेंगे सिंगर मिलिंद गाबा, वीडियो के जरिए दी खुशखबरी
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा, जिन्होंने ‘करेंगे दारू पार्टी’ और ‘नजर लग जाएगी’ जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाई, के घर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। मिलिंद और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। ये प्यारी सी खबर उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाले वीडियो के जरिए साझा की है।

शादी के 3 साल बाद पेरेंट्स बनने की खुशी

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने 1 फरवरी को अपने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी एक बेहद खास तरीके से फैंस के साथ शेयर की। दोनों का ये वीडियो दिल को छू जाता है, जिसमें वो एक कार में बैठे नजर आते हैं। फिर मिलिंद पीछे की सीट पर देखकर बेबी कार सीट को एडजस्ट करते हैं, जो उनके पेरेंट्स बनने की ओर इशारा करता है। इस प्यारी सी वीडियो के अंत में एक कैप्शन आता है, जो साफ तौर पर बताता है कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं।

मिलिंद और प्रिया की शादी 16 अप्रैल 2022 को हुई थी, और अब तीन साल बाद वे इस खूबसूरत जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। फैंस इस कपल को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहे हैं ।

PUBG के जरिए मिली थी लव स्टोरी की शुरुआत

मिलिंद और प्रिया की लव स्टोरी भी एक दिलचस्प पहलू है। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी। एक इंटरव्यू में मिलिंद ने बताया था कि वो दोनों इस गेम के जरिए एक-दूसरे से जुड़े थे। प्रिया, जो इस खेल की नई खिलाड़ी थी, धीरे-धीरे मिलिंद के करीब आ गई। दोनों के बीच गेम को लेकर लगाव और समय बिताने की वजह से उनकी दोस्ती गहरी हुई और आखिरकार उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों के परिवार और दोस्तों ने उनका रिश्ता काफी पसंद किया और उन्हें अपने जीवन साथी के रूप में देखना शुरू किया।आज वो एक-दूसरे के साथ अपने जीवन का सबसे खास पल जश्न मना रहे हैं।


यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें