स्पेशल्स
01 Jan, 2025
10:13 PM
इतिहास का सबसे दर्दनाक हवाई हादसा, जब 213 जिंदगियां अरब सागर में समा गईं
सम्राट अशोक विमान हादसा भारतीय विमानन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है। यह हादसा 1 जनवरी 1978 को हुआ, जब एयर इंडिया फ्लाइट 855, जिसे "सम्राट अशोक" के नाम से जाना जाता था, मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुई थी। विमान में 190 यात्री और 23 चालक दल के सदस्य सवार थे।