मनोरंजन
31 Jul, 2024
03:31 PM
Dhoom 4 में भिड़ेंगे Shahrukh - Akshay, इन दो हॉट एक्ट्रेस संग लड़ाएंगे इश्क़
धूम 4 का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। धूम फ्रेंचाइजी की अभी तक रिलीज़ हुई सभी फ़िल्में लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुईं हैं।धूम फ्रेंचाइजी की फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस किया था। यही वजह है की पब्लिक इसके चौथे पार्ट का भी बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।अब धूम फ्रेंचाइजी के लवर्स के लिए एक बड़ी ख़बर सामने आई है।धूम 4 का इंतज़ार कर रहे फैंस को बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा बड़ा सरप्राइज़ देने वाले हैं। फ़िल्म के पिछले तीनों पार्ट्स में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की जोड़ी नज़र आई थी। जिन्हें काफ़ी पसंद किया गया था। लेकिन अब इन दोनों की छुट्टी हो गई है।दरअसल धूम 4 में शाहरूख खान और अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है