धर्म ज्ञान
26 Jan, 2025
12:25 AM
550 साल पुराने बांके बिहारी मंदिर को मिला FCRA लाइसेंस, जानें क्या है ये, और इसके कितने फायदे?
वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर को हाल ही में भारत सरकार से FCRA (फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट) लाइसेंस प्राप्त हुआ है। इस लाइसेंस के तहत अब मंदिर विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का उपयोग कर सकेगा। 550 साल पुराने इस मंदिर का प्रबंधन पहले पुजारियों के परिवार के हाथ में था, लेकिन हाल के विवादों के बाद अदालत ने एक नई प्रबंधन समिति का गठन किया।