Advertisement

कौन हैं सचित मेहरा? जिनके कंधों पर आया ट्रूडो का उत्तराधिकारी चुनने की जिम्मा

साल 2023 में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने मीरा अहमद को हराया था और अब उनकी भूमिका लिबरल पार्टी को एक नई दिशा देने में बेहद महत्वपूर्ण होगी। पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सचित मेहरा का कर्तव्य केवल पार्टी की नीतियों और संरचना को मजबूत करना ही नहीं है, बल्कि चुनावी तैयारियों में भी अहम योगदान देना है। उनके नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता आधार बढ़ाने, फंड जुटाने और चुनावी तैयारियों को सुनिश्चित करने पर फोकस किया जा रहा है।

कौन हैं सचित मेहरा? जिनके कंधों पर आया ट्रूडो का उत्तराधिकारी चुनने की जिम्मा
 भारतवंशी कनाडाई व्यवसायी सचित मेहरा जिन्होंने हाल ही में कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला है। बताया जा रहा है कि अब उनके कंधों पर पार्टी की रणनीति और भविष्य का नेतृत्व तय करने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी  और महत्वपूर्ण हो गई है। 
सचित मेहरा कौन हैं?
सचित मेहरा की कहानी भारत और कनाडा के बीच एक खूबसूरत सांस्कृतिक पुल की तरह है। उनका परिवार मूल रूप से भारत के नई दिल्ली से जुड़ा है। उनके पिता, कमल मेहरा, 1960 के दशक में भारत छोड़कर कनाडा चले गए थे। वहीं, सचित ने कनाडा में भारतीय संस्कृति को जीवित रखते हुए अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार का कनाडा में भारतीय खानपान व्यवसाय है, जिसे 'ईस्ट इंडिया कंपनी रेस्टोरेंट्स' के नाम से जाना जाता है। यह रेस्तरां विन्निपेग और ओटावा जैसे शहरों में स्थित हैं और भारतीय व्यंजनों के स्वाद का प्रतीक हैं। 1994 से सचित मेहरा इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और इसके संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।  

लिबरल पार्टी में सचित मेहरा की भूमिका की बात करें तो साल 2023 में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने मीरा अहमद को हराया था और अब उनकी भूमिका लिबरल पार्टी को एक नई दिशा देने में बेहद महत्वपूर्ण होगी।  पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सचित मेहरा का कर्तव्य केवल पार्टी की नीतियों और संरचना को मजबूत करना ही नहीं है, बल्कि चुनावी तैयारियों में भी अहम योगदान देना है। उनके नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता आधार बढ़ाने, फंड जुटाने और चुनावी तैयारियों को सुनिश्चित करने पर फोकस किया जा रहा है। पिछले तीन आम चुनावों में लगातार जीत हासिल करने के बाद, लिबरल पार्टी को अब बढ़ती राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में सचित मेहरा की भूमिका और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण और निर्णायक हो जाती है।  
व्यवसाय और सामुदायिक योगदान
राजनीति से परे, सचित मेहरा एक सफल व्यवसायी और सामुदायिक कार्यकर्ता हैं। लगभग तीन दशकों से, वे 'ईस्ट इंडिया कंपनी रेस्टोरेंट्स' के प्रबंधन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने रेस्तरां व्यवसाय के जरिये न केवल भारतीय संस्कृति को कनाडा में जीवंत रखा, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी प्रोत्साहित किया।  

2013 से 2016 तक, वे 'विन्निपेग डाउनटाउन बिज़' के अध्यक्ष रहे, जहां उन्होंने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और शहर के केंद्र क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए काम किया। इसके अलावा, उन्होंने 'मसाला मिक्सर इवेंट' की अध्यक्षता की, जो एक चैरिटी फंडरेजर इवेंट था। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने विक्टोरिया जनरल हॉस्पिटल और अल्जाइमर एसोसिएशन ऑफ मैनिटोबा के लिए $75,000 से अधिक की राशि जुटाई।  

वैसे आपको बता दें कि सचित मेहरा अपने भारतीय मूल पर गर्व करते हैं। वे अक्सर भारतीय मूल्यों, संस्कृति और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने की दिशा में काम करते रहते हैं। उनकी इस सफलता ने उन्हें भारतवंशियों के लिए गर्व का प्रतीक बना दिया है, खासकर उन प्रवासियों के लिए जो विदेशों में भारतीय परंपराओं को जीवित रखने के लिए संघर्ष करते हैं।  आपको बता देंं कि कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद, लिबरल पार्टी के सामने चुनौतियां और बढ़ गई हैं। पार्टी को एक नए नेता की आवश्यकता है और इस प्रक्रिया को सुनिश्चित करना सचित मेहरा की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। ऐसे समय में, उनके नेतृत्व कौशल और सामुदायिक जुड़ाव पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।  

सचित मेहरा की कहानी भारतीय मूल के उन व्यक्तियों के लिए प्रेरणा है जो विदेशों में अपनी संस्कृति और पहचान बनाए रखते हुए सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उनके योगदान ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय मूल के लोग, चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, अपनी संस्कृति और मूल्यों के साथ नई ऊंचाइयों को छूने का माद्दा रखते हैं। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल फ़तह का चीफ़ है फारुख अब्दुला, दिल्ली धमाके से जुड़े तार
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें