Advertisement

नहीं रुकी Israel-Iran की जंग तो भारत को होगा नुकसान? जानिए दोनों देशों से भारत के व्यापारिक संबंध

दुनियाभर में युद्ध हो रहे है। रूस-युक्रेन, इजरायल-हमास के बीच जारी जंग खत्म भी नहीं हुए थे कि अब उसमें इरान भी कूद पड़ा है। इजरायल और इरान के बीच जारी जंग ने पूरे विश्व में अस्थिरता पैदा कर दी है। इसी बीच इस जंग से भारत को कितना नुकसान हो रहा है, दोनों देशों से भारत के व्यापारिक संबंध क्या है। देखिए इस रिपोर्ट कोे

Author
02 Oct 2024
( Updated: 08 Dec 2025
02:28 PM )
नहीं रुकी Israel-Iran की जंग तो भारत को होगा नुकसान? जानिए दोनों देशों से भारत के व्यापारिक संबंध
ईरान-इजराइल के बीच युद्ध एक बार फिर पीक पर पहुंच गया है। हफ्ते की शुरुआत में ही इजराइल पर ईरान के हमले किए, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और भी ज्यादा बढ़ गई है। इजरायल हो या ईरान दोनों से ही भारत के व्यापारिक रिश्ते अच्छे हैं। तनाव बढ़ने पर भारत ने चिंता जाहिर की है। ईरान और इजराइल पर भारत की निर्भरता भी काफी है। ऐसे में भारत को किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और इस युद्ध से व्यापारिक संबंध पर कैसा असर पड़ेगा, आईये जानते है। 

मुश्किलों में भारत का ट्रेड
भारत पहले ही Red Sea में हो रहे तनाव को झेल रहा है। क्योंकि इसके कारण समुद्री मार्ग से होने वाले व्‍यापार पर गहरा प्रभाव पड़ रहा था। इसके बाद अब ईरान और इजरायल में युद्ध शुरू हो गई, जिससे समुद्री मार्ग का ये रास्‍ता और भी मुश्किलों भरा हो सकता है। अब इकनॉमिक कॉरिडोर के एजेंडे पर भी तलवार लटकने लगे है। भारत-मिडिल ईस्‍ट और यूरोप के बीच बनने वाले इकनॉमिक कॉरिडोर का एजेंडा भी अटक सकता है। इस प्रोजेक्‍ट से भारत की स्‍वेज कैनाल पर निर्भरता कम हो जाएगी। फिलहाल जो हालात हैं, उससे भारत की शिपिंग कॉस्‍ट बढ़ने के अनुमान है। 

इंपोर्ट पर पड़ेगा असर


भारत ईरान से ऑयल एंपोर्ट करता है। और इस युद्ध के कारण इसपर असर पड़ रहा है। जिस दिन इरान ने इजरायल पर हमले किए है उसी दिन Global Market में कच्चे ऑयल की कीमत बढ़ गई। इस दिन कच्चे तेल की कीमत में 4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगर इस जंग से स्थिति और ज्यादा बीगड़ी तो ये कीमत 150 से 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में भारत में कच्चा तेल इंपोर्ट करना इंपोर्ट बिल पर बोझ डालेगा। 

शेयर बाजार और सोने पर असर


इजरायल औऱ इरान के बीच चल रही ये जंग शेयर बाजार और सोने के भाव पर भी गहरा प्रभाव डालेगा। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी वहीं शेयर बाजार में गिरावट आएगी। दरअसल जंग से अस्थिरता आएगी और अमेरिकी सेयर बाजार में गिरावट होने लगेगा। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा। वहीं जब बाजार में गिरावट आएगी को निवेशक सोने के तरफ शिफ्ट होंगे। अगर ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत बढ़ी तो सोना-चांदी खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। ऐसे में इन देशों के युद्ध से भारत में त्योहार खराब हो सकता है। 

भारत का इजरायल से व्यापार


इजरायल से भारत के अच्छे संबंध है। भारत ने वित्तवर्ष 2023 में इजरायल को 70.5 हजार करोड़ के सामान एक्सपोर्ट किए। वहीं 19.3 हजार करोड़ का सामान इंपोर्ट किया है। एक्सपोर्ट करने वाले सामान में डायमंड और डीजल है और इंपोर्ट करने वाले सामान में सबसे ज्यादा कच्चे हीरे और पॉलिश्ड डायमंड शामिल है। जंग की वजह से इन सभी डील्स पर असर पड़ रहा है। 


भारत का इरान से व्यापार


वित्तवर्ष 2023 ईरान के साथ भारत का टोटल एक्सपोर्ट 14.2 हजार करोड़ की है। वहीं इंपोर्ट 5,644 करोड़ रुपये का रहा है। भारत ने ईरान को सबसे ज्‍यादा चावल और रसायन का निर्यात किया है तो मेथनॉल और पेट्रोलियम कोक का आयात किया जाता है। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें