Advertisement

खत्म हुआ इंतजार, 15 दिन बाद दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 2,000 से अधिक मोहल्ला बसें, सीएम आतिशी ने किया ऐलान!

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रदेशवासियों को 2000 मोहल्ला बसों की सौगात दी है। यह सभी इलेक्ट्रिक बसें कई नए रूट पर चलाए जाएंगे। इन सभी बसों का 2 बार सफल ट्रायल हो चुका है। अगले 2 हफ्ते के अंदर यह सभी बसें दिल्ली की सड़कों पर उतरने को तैयार हैं।

खत्म हुआ इंतजार, 15 दिन बाद दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 2,000 से अधिक मोहल्ला बसें, सीएम आतिशी ने किया ऐलान!
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रदेशवासियों को चुनाव से पहले बड़ा तोहफा दिया है। अगले 2 हफ्ते के अंदर दिल्ली में 2000 से अधिक मोहल्ला इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। यह सभी बसें दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में चलाई जाएंगी। इन सभी बसों का 2 रूटों पर सफल ट्रायल हो चुका है। सीएम आतिशी ने इन बसों का निरीक्षण किया। इन मोहल्ला बसों की चार्जिंग और अन्य तकनीकी खूबियों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अधिकारियों से बस रूट्स से संबंधित समस्याओं पर भी गौर किया। इसके बाद उन्होंने इन बसों को चलाने का ऐलान किया।  

चुनाव से पहले दिल्लीवासियों को 2000 इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसों की सौगात 


दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशवासियों की लास्ट लाइन कनेक्टिविटी की समस्या को सुलझाते हुए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अभी तक दिल्ली वालों को दूर-दराज के इलाकों में यह सुविधा नहीं मिल पाती थी। जिसकी वजह से सभी को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिन इलाकों में बस की सुविधा नहीं मिल पाती थी। वहां भी इन बसों को काफी संख्या में चलाया जाएगा। 

सीएम आतिशी ने निरीक्षण के बाद क्या कहा ? 


दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि " दिल्ली वाले मेट्रो से लंबी दूरी का सफर तय करते हैं। लेकिन जब घर जाने की बात आती है। तो उन्हें कोई साधन नहीं मिलता। ऐसे में इन बसों से दिल्ली के दूर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। आतिशी ने इन बसों का निरीक्षण किया और बताया कि इन सभी बसों का 2 बार सभी रूटों पर ट्रायल हो चुका है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर आतिशी ने कहा कि "मोहल्ला बसें दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर बनेंगी। 9 मीटर की ये बसें भीड़भाड़ वाले उन हर इलाकों में जा सकेंगी। जहाँ बड़ी बसें नहीं पहुँच पाती है। आज कुशक नाला डिपो में इन इलेक्ट्रिक लो फ्लोर मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें मात्र 1 घंटे की चार्जिंग में 200 KM तक चल सकती है। अगले 2 सप्ताह में 150 मोहल्ला बसें दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी और 2025 तक 2140 मोहल्ला बसें दिल्ली की हर कॉलोनियों को जोड़ने का काम करेंगी। @ArvindKejriwal जी के मार्गदर्शन में पिछले 10 सालों में दिल्ली के लोगों को वर्ल्ड क्लास पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर मिला है और ये काम आगे भी जारी रहेगा।

क्या है इन बसों की खासियत  ? 


दिल्ली में लास्ट कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 2000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान किया है। इन बसों में कई खासियत है। यह बसें 9 मीटर लंबी हैं।   दिल्ली की सड़कों पर वर्तमान में चल रही 12 मीटर लंबे वाहनों से यह सभी बसें अलग होंगी। यह सभी बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होंगी। इनमें 23 सीटें होंगी। जिनमें 6 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। 

किन-किन रूटों पर चलेंगी यह बसें 


यह सभी इलेक्ट्रिक बसें मुनिरका गांव, मुनिरका मेट्रो स्टेशन,एंबिएंस मॉल,नेल्सन मंडेला पर डीएलफ मॉल,बेर सराय गांव, फोर्टिस अस्पताल,आईआईएमसी,स्पाइनल इंजरी हॉस्पिटल,वसंत कुंज और कई अन्य महत्वपूर्ण रूटों पर चलाई जाएंगी। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और सोमनाथ भारती ने एक-एक नए रूटों पर मोहल्ला बस का ट्रायल किया था। 

चुनाव से पहले आप सरकार ने खेला गजब का मास्टर-स्ट्रोक 


बता दें कि दिल्ली में फरवरी 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार चुनावी प्रचार-प्रसार और अपने लोक लुभावन वादों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। प्रदेश की जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए सरकार ने चुनाव से पहले गजब का मास्टर स्ट्रोक खेला है। खासतौर से उन जगहों की आम जनता को यह सुविधा प्रदान की है।  जहां किसी भी तरह से सफर करने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सीएम आतिशी द्वारा यह तोहफा चुनाव में आप की जीत में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें