न्यूज
22 Sep, 2024
10:16 PM
बेंगलुरु अपार्टमेंट में महिलाओं ने किया ओणम के पुक्कलम का अपमान, वीडियो वायरल
ओणम के त्योहार के दौरान फूलों की रंगोली पुक्कलम के अपमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों के बीच आक्रोश और बहस को जन्म दिया है। घटना के वीडियो में कुछ महिलाओं को एक खूबसूरत पुक्कलम को नष्ट करते हुए देखा गया, जिसे अपार्टमेंट के निवासियों ने मिलकर बड़ी मेहनत से बनाया था।