न्यूज
26 Jan, 2025
10:28 AM
गणतंत्र दिवस के मौक़े पर पद्म पुरस्कार का एलान, लोकगायिका शारदा सिन्हा समेत कई महान हस्तियों का सूची में नाम
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार का एलान किया। जिसमें से लोकगायिका शारदा सिन्हा समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत 13 शख्सियतों को पद्म भूषण और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह समेत 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।