डीसीपी भीष्म सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "नॉर्थ वेस्ट जिले की फॉरेनर सेल ने एक बड़े अभियान में 11 बांग्लादेशी परिवारों के 66 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये सभी अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे और हाल ही में हरियाणा से राजधानी पहुंचे थे."
-
राज्य10 Jun, 202511:16 AMदिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ तेज, 66 किए गए गिरफ्तार
-
न्यूज08 Jun, 202504:25 PMमिल गया 'नया रास्ता'... असम से खदेड़े जाएंगे अवैध बांग्लादेशी, CM हिमंत ने बताया किस कानून का होगा इस्तेमाल
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि प्रदेश से सभी अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को निकाला जाएगा. इसके लिए 1950 के कानून का इस्तेमाल किया जाएगा. जानिए क्या है यह कानून.
-
दुनिया08 Jun, 202510:49 AMलॉस एंजिल्स में इमिग्रेशन छापों के बाद भारी बवाल, ट्रंप ने भेजे 2000 नेशनल गार्ड्स, बोले- दंगाइयों को कुचल देंगे
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शुक्रवार को ICE द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कुल 44 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद अप्रवासी समुदायों में भारी आक्रोश फैल गया. छापेमारी के विरोध में लॉस एंजिल्स की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी उतर आए. स्थिति बिगड़ने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को 2000 नेशनल गार्ड्स की तैनाती का आदेश दिया है.
-
राज्य30 May, 202510:57 AMअवैध प्रवासियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, 900 बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा वापस
दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा, देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने की प्रक्रिया में तेजी आई है. पिछले छह महीनों में, भारत सरकार की चल रही "पुश-बैक" रणनीति के तहत दिल्ली में लगभग 700 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आंकड़ों के अनुसार, निर्वासित व्यक्तियों की संख्या के मामले में दिल्ली सभी राज्यों में सबसे ऊपर है. कई राज्यों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई तेज हो गई है, खासकर भाजपा शासित राज्यों में. इस अवधि में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गोवा में बांग्लादेश से बड़ी संख्या में कथित अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए जाने के बाद, उन्हें निर्वासित करने के लिए सौंप दिया गया है.
-
न्यूज26 Apr, 202512:41 PMगुजरात में 500 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, पहलगाम हमले के बाद अहमदाबाद-सूरत में पुलिस की कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गुजरात सरकार ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. अहमदाबाद और सूरत में देर रात पुलिस ने कई इलाकों में छापा मारा और 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। इनमें ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक हैं.
-
Advertisement
-
न्यूज17 Feb, 202512:39 AMअमेरिका में अवैध तरीके से घुसे भारतीयों की घर वापसी, तीसरा जत्था अमृतसर पहुंचा
अमेरिका से 112 भारतीयों को डिपोर्ट कर एक सैन्य विमान के जरिए अमृतसर एयरपोर्ट पर लाया गया। बीते कुछ दिनों में यह तीसरा मौका है जब अमेरिका से भारतीयों को निर्वासित कर वापस भेजा गया है। इनमें सबसे ज्यादा लोग पंजाब, हरियाणा और गुजरात से हैं। अमेरिका की कड़ी इमिग्रेशन नीति के तहत अवैध प्रवासियों को पकड़ा गया और निर्वासित किया गया।
-
दुनिया06 Feb, 202509:12 AMC-17 मिलिट्री विमान से डिपोर्ट किए गए भारतीय! जानिए सैन्य विमान का इस्तेमाल ट्रंप ने क्यों किया?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त नीति एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में, एक C-17 सैन्य विमान के जरिए 200 भारतीय अवैध प्रवासियों को अमेरिका से भारत भेजा गया। यह कदम दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि सैन्य विमानों के जरिए निर्वासन का खर्च बेहद ज्यादा होता है।
-
दुनिया25 Jan, 202511:46 AMट्रंप राज में बिना काग़ज़ फंस गए 20 हज़ार भारतीय, दूसरी तरफ 538 अवैध प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार
ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका में एक के बाद एक एक्शन हो रहे हैं.. इसी बीच अब अमेरिका ने 538 अवैध प्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरी तरफ़ अमेरिका में रह रहे वैसे प्रवासी डर में हैं जिनके काग़ज़ यानी वीज़ा दस्तावेज पूरे नहीं है इन लोगों ने क़ानूनी विकल्पों का सहारा लेना शुरू कर दिया है इसे लेकर भारत में भी चिंता है क्योंकि अमेरिकी प्रशासन की ओर से तैयार दस्तावेज़ों के अनुसार अमेरिका में लगभग 20 हजार ऐसे भारतीय हैं जिनके पास अमेरिका में रहने के लिए पर्याप्त वैध दस्तावेज नहीं हैं