न्यूज
04 Apr, 2025
12:03 AM
अमेरिका के नए टैरिफ से भारत को रूस से तेल खरीदना क्यों पड़ेगा महंगा?
अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 25% से 50% तक का टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है, जिससे भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रूस से सस्ता तेल खरीदकर भारत ने अब तक अपनी ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखा था, लेकिन अगर यह नया कर लागू हुआ, तो तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।