दुनिया
22 Apr, 2025
02:20 AM
पोप फ्रांसिस की अधूरी भारत यात्रा: मोदी के न्योते से पहले ही टूट गया सपना
88 वर्षीय पोप फ्रांसिस, जो वेटिकन के पहले लैटिन अमेरिकी पादरी थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन स्ट्रोक और हृदयगति रुकने से हुआ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दो बार भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे पोप ने स्वीकार भी कर लिया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था। साल 2025 में उनकी भारत यात्रा की योजना थी, जो अब अधूरी रह गई।