यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर चल रही काउंटिंग के बीच कुंदरकी विधानसभा सीट का नतीजा सबसे चौंकाने वाला दिखाई दे रहा है। साल 1993 के बाद बीजेपी यहां जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। 11 मुस्लिम प्रत्याशियों के बीच एकमात्र हिंदू प्रत्याशी रामवीर सिंह 50,000 वोटो से आगे चल रहे हैं।
-
राज्य23 Nov, 202402:24 PMमुस्लिमों के गढ़ में भगवा लहराया! 11 मुस्लिम प्रत्याशियों के बीच 1 अकेले हिन्दू ने कैसे मारी बाज़ी
-
विधानसभा चुनाव23 Nov, 202412:46 PMमहाराष्ट्र चुनाव के नतीजे देख बौखलाए संजय राउत, बोले - 'कुछ तो गड़बड़ है, यह जनता का फैसला नहीं'
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों की काउंटिंग जारी है। महायुति प्रचंड जीत के साथ अपनी सरकार बनाती नजर आ रही है। इस बीच शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि "कुछ तो गड़बड़ है,यह जनता का फैसला नहीं है।
-
विधानसभा चुनाव22 Nov, 202406:52 PMझारखंड चुनाव के नतीजों से पहले बाबूलाल मरांडी ने बताया कितनी सीटें जीत रही बीजेपी?
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से कुछ घंटे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़ा दावा किया है। इस दावे में उन्होंने बताया है कि झारखंड में बीजेपी और एनडीए दल कितनी सीटें जीत रही है।
-
राज्य22 Nov, 202405:11 PMराजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर फूटा सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा, कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि वह दिल्ली सरकार के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। इस मामले पर कोर्ट द्वारा अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
-
राज्य22 Nov, 202404:19 PMसॉल्वर गैंग की मदद से 7 लोग दारोगा बने, यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा घोटाला आया सामने! कैसे खुला राज़?
यूपी पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। 7 लोगों पर सॉल्वर गैंग की मदद से दरोगा बनने का आरोप लगा है। सातों पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल जारी है।
-
न्यूज22 Nov, 202403:18 PMजम्मू-कश्मीर में बुलडोजर एक्शन से कश्मीरी पंडितों में भयंकर गुस्सा, बोले-"हमारा सहारा ही छीन लिया"
जम्मू विकास प्राधिकरण द्वारा घाटी से विस्थापित कश्मीरी पंडितों की कई दुकानों पर बुलडोजर गरजा है। यह कश्मीरी पंडित बीते दो-तीन दशकों से छोटा-मोटा कारोबार कर अपनी आजीविका चला रहे थे। कश्मीरी पंडितों का गुस्सा अब्दुल्ला सरकार पर फूटा है। जिसके बात प्रशासन ने कश्मीरी पंडितों को जल्द नई दुकानें देने का वादा किया है।
-
Advertisement
-
दुनिया22 Nov, 202402:45 PMकनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भारत ने लगाई फटकार, डर की वजह से मोदी-जयशंकर का नाम नहीं लिया
भारत ने सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या की जानकारी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर लगाए गए आरोपों पर कनाडा को कड़ी फटकार लगाई है। जिस पर जस्टिन ट्रुडो ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि यह तीनों नाम शामिल नहीं थे।
-
विधानसभा चुनाव22 Nov, 202401:25 PMचुनाव से पहले शुरू हो जाएगी केजरीवाल की 'मुफ्त' की रेवड़ियां, दिल्ली में चलने जा रही 'रेवड़ी पर चर्चा'
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले "रेवड़ी पर चर्चा" अभियान शुरू करने जा रहे हैं। बीते 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में कायम आम आदमी पार्टी मुफ्त की योजनाओं को अपना सबसे बड़ा हथियार मानती है।
-
दुनिया22 Nov, 202410:30 AMरूसी राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, बोले- यूक्रेन को मिसाइल टेस्टिंग ग्राउंड बना दिया
21 नवंबर की सुबह रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल अटैक किया है। जिसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भड़कते हुए कहा है कि "रूस ने यूक्रेन को मिसाइल टेस्टिंग ग्राउंड बना दिया है"। बता दें कि यह हमला यूक्रेनी हमले का जवाब था। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को किसी भी अटैक की खुली आजादी दी थी।
-
न्यूज21 Nov, 202407:01 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! 'ब्रेकअप की वजह से नहीं हो सकता रेप केस', क्या है पूरा मामला?
शादी का झांसा देकर महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में आरोपी को राहत मिली है। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस बीवी नागरत्न और जस्टिस कोटेश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि "सहमति से किसी भी कपल के बीच बन रहे रिश्ते के बीच सिर्फ ब्रेकअप हो जाने पर आपराधिक कार्रवाई नहीं की जा सकती"।
-
न्यूज21 Nov, 202406:00 PM'प्रोजेक्ट भारत में, आरोप अमेरिका में', अडानी रिश्वत मामले में आखिर क्या कहता है कानून?
भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर ऊर्जा कंपनी के ठेके हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 2,250 करोड़ रूपये के रिश्वत देने का आरोप लगा है। यह आरोप अमेरिकी में लगाया गया है। खबरों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में कई अमेरिकी बैंको और निवेशकों का अरबों रूपये लगा हुआ है।
-
राज्य21 Nov, 202403:18 PM"जय श्री राम" के नारे के साथ गहलोत ने भरी हुंकार! केजरीवाल के खिलाफ पहली बार उतरे चुनावी मैदान में
दिल्ली की वर्तमान सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने भाजपा का दामन थामते ही केजरीवाल के खिलाफ उतर आए हैं। उन्होंने गुरुवार को "जय श्री राम" के नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं संग सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर अपनी हुंकार भरी।
-
न्यूज21 Nov, 202403:12 PMहाय रे किस्मत! पेरिस से निकली फ्लाइट फिर दिल्ली में बस से हुई लैंडिंग, जानें पूरा मामला
पेरिस से 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट से यात्रियों को बीच रास्ते बस से दिल्ली आना पड़ा। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2022) जिसे खराब मौसम के चलते जयपुर में लैंड कराया गया। इसके बाद सभी 180 यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
-
विधानसभा चुनाव21 Nov, 202401:09 PMमहाराष्ट्र चुनाव के नतीजे से पहले कांग्रेस और शिवसेना में भिड़ंत, CM चेहरे पर दोनों पार्टियों में मारामारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद शनिवार को आने वाले नतीजों से पहले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर महाविकास अघाड़ी में मारामारी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत के बीच बयानबाजी हुई है।
-
ऑटो20 Nov, 202407:36 PMJaguar ने बदला कई वर्षों पुराना Logo! जानिए कैसा है नया Logo
दुनिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी Jaguar ने अपना लोगो बदल लिया है। 89 वर्ष पुरानी ब्रिटिश कंपनी अब इलेक्ट्रिक कार के मार्केट में उतरने का प्लान बना रही है। Jaguar कंपनी के नए लोगो पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।