दुनिया
10 Nov, 2024
01:17 AM
White Dwarf तारे के पास मिली नई पृथ्वी, जानें इस ग्रह की खासियत और संभावनाएं
वैज्ञानिकों की एक रोमांचक खोज ने पृथ्वी जैसी एक नई दुनिया की संभावनाओं को उजागर किया है, जो हमारे सौर मंडल से 4,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह पृथ्वी के समान आकार और द्रव्यमान वाला एक चट्टानी ग्रह है, जो एक श्वेत बौने तारे की परिक्रमा कर रहा है। इस ग्रह पर जीवन के संकेत मिलने की संभावना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मानवता का भविष्य पृथ्वी से परे संभव है।