राज्य
16 May, 2025
12:44 AM
30 एकड़ भूमि हुई समतल, 2028 तक दिल्ली से हट जाएंगे कूड़े के पहाड़, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि 2028 तक राजधानी से सभी लैंडफिल साइट्स खत्म कर दी जाएंगी। ओखला में कचरे के पहाड़ की ऊंचाई पहले ही 60 मीटर से घटकर 20 मीटर हो चुकी है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि पिछली सरकार ने जो काम 10 साल में नहीं किया, वो हम 3 साल में पूरा कर देंगे। बायो-माइनिंग प्रक्रिया से तेजी से सफाई हो रही है।