मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने मालेगांव बम धमाके मामले में सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है. इनमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, मेजर रमेश उपाध्याय समेत अन्य शामिल थे. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा और बम बनाने, आरडीएक्स लाने या घटना स्थल से जुड़ी कोई ठोस साजिश सामने नहीं आई. दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनके खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल की जाएगी.
-
न्यूज31 Jul, 202501:50 PMCD टूटी, गवाह पलटे और सबूतों का अभाव... कुछ इस तरह मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी हुए साध्वी प्रज्ञा समेत 7 आरोपी
-
न्यूज31 Jul, 202512:54 PM'ये भगवा की जीत है...', मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद भावुक होकर रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- मैं जिंदा हूं, क्योंकि...
NIA कोर्ट ने मालेगांव बम धमाके के सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है, जिनमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित शामिल हैं. कोर्ट ने पाया कि सभी गवाह अपने पहले के बयानों से पलट गए थे, जिससे किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सका. फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा ने इसे "भगवा की जीत" बताया और यूपीए सरकार पर हिंदुत्व के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया.
-
न्यूज31 Jul, 202511:50 AM2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा-कर्नल पुरोहित समेत सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- कोई सबूत विश्वसनीय नहीं
29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में रमजान के पवित्र महीने में और नवरात्रि से ठीक पहले एक विस्फोट हुआ. इस धमाके में छह लोगों की जान चली गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.