न्यूज
17 Jul, 2025
03:17 PM
स्वच्छता के क्षेत्र में बिल्हा नगर पंचायत देश में पहले नंबर पर, बिलासपुर दूसरे स्थान पर, छत्तीसगढ़ के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है. यह स्थानीय निकायों, नगर प्रशासन और नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है. आने वाले वर्षों में और भी अधिक निकाय इस सूची में शामिल होंगे.