Advertisement

एक्सीडेंट के अलावा चाकू या गोली लगने पर भी मिलता है हेल्थ इंश्योरेंस? जानें क्या है इसके रूल

Health Insurance: अब अगर ऐसे में आपके साथ कोई चाकू या गोली की गोली की घटना होती है तो क्या आपको इस इलाज के लिए मेडिकल बिमा का फायदा मिलेगा या आपको यह सब जेब से खर्च करना पड़ेगा।

25 Jan, 2025
( Updated: 25 Jan, 2025
12:21 PM )
एक्सीडेंट के अलावा चाकू या गोली लगने पर भी मिलता है हेल्थ इंश्योरेंस? जानें क्या है इसके रूल
Google

Health Insurance: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर किसी ने घर में घुसकर चाक़ू से हमला कर दिया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।  जिसके करीब एक हफ्ते बाद वो डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे। इस दौरान मीडिया रिपोर्टर्स में देखा गया कि सैफ अली खान पर करीब एक हफ्ते का बिल 36 लाख रुपये का आ गया है। अब अगर ऐसे में आपके साथ कोई चाकू या गोली की गोली की घटना होती है तो क्या आपको इस इलाज के लिए मेडिकल बिमा का फायदा मिलेगा या आपको यह सब जेब से खर्च करना पड़ेगा।  क्या है चालू ,गोली लगने पर हेल्थ इंश्योरेंस के रूल्स , आइए जानते है इस खबर को विस्तार से ....

चाकू या गोली लगने पर कितना मिलता है पालिसी कवर ? 

वहीं आपको बता दें, चाकू या गोली लगने पर आपको मिल सकता है हेल्थ इंश्योरेंस कवर ,लेकिन ये कुछ शर्तो और सिचुएशन पर निर्भर करता है।ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में एक्सीडेंट से जुड़ी चोटों का कवर शामिल होता है।  अगर चाकू या गोली लगाना किसी दुर्घटना या बाहरी हिंस्तात्मक घटना की वजह से हुआ है, तो इसे कवर किया जा सकता है।  लेकिन अगर चाकू या गोली लगने की घटना से किसी आपराधिक गतिविधि के दौरान हुई है ,और इसमें पुलिस आपके खिलाफ मुकदमा करती है।  तो हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी इसे कवर करने से इंकार करती है।  

इन बातों का रखे ख़ासा ख्याल 

हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी तभी कवर करती है जब चोट की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़े।  आमतौर पर आउटपेशेंट खर्च जैसे मामूली घाव का इलाज पॉलिसी से कवर नहीं होता है।  वहीं अगर ये घटना किसी गंभीर चोट में बदल जाती है , तो क्रटिकल इंलेस  कवर या ऐड ऑन भी मदगार साबित हो सकता है।  इस तरह की घटनाओं में क्लेम के लिए पुलिस रिपोर्ट या दूसरे क़ानूनी दस्तावेज जरुरी हो सकते है तो आपको चाहिए इन सभी को संभाल कर रखा जाए।  इसके अलावा अलग अलग पॉलिसी कंपनियों की अलग अलग शर्ते हो सकती है। इसी के साथ आपको चाहिए कि जब भी हेल्थ इंश्योरेंस लें,इसकी शर्ते और नियम अच्छे तरीके से पढ़ लें।  

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल फ़तह का चीफ़ है फारुख अब्दुला, दिल्ली धमाके से जुड़े तार
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें