विनोद कांबली को मिला बड़ा सहारा ! 1983 वर्ल्ड कप विजेता के 2 स्टार खिलाड़ियों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ !

रमाकांत आचरेकर के स्मृति कार्यक्रम में पहुंचे विनोद कांबली की तबियत खराब की वीडियो वायरल होने के बाद अब 1983 विश्व कप विजेता टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों ने मदद का आश्वासन दिया है।

Author
06 Dec 2024
( Updated: 05 Dec 2025
05:24 PM )
विनोद कांबली को मिला बड़ा सहारा ! 1983 वर्ल्ड कप विजेता के 2 स्टार खिलाड़ियों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ !
महान क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर की स्मृति कार्यक्रम में शामिल हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्गज सचिन तेंदुलकर कांबली से हाथ मिलाते और बात करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में विनोद कांबली की तबीयत काफी खराब लग रही है। हालात ऐसे दिखाई दे रहे हैं कि वह खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं। दोनों की मुलाकात का वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। जहां एक तरफ लोग विनोद कांबली को दोषी ठहरा रहे हैं। तो दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर को भी लोग मतलबी बता रहे हैं। विनोद कांबली की हालात को देखते हुए कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों से मदद की गुहार लगाई है। ऐसे में 1983 विश्व कप विजेता टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों ने मदद का आश्वासन दिया है। लेकिन इसके साथ उन्होंने एक शर्त भी रखी है। 


1983 विश्व कप विजेता टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ 

रमाकांत आचरेकर के स्मृति कार्यक्रम में पहुंचे विनोद कांबली की खराब तबियत की वीडियो वायरल होने के बाद 1983 विश्व कप विजेता टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों ने मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और गेंदबाज बलविंदर सिंह विनोद कांबली की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा है कि कांबली की मदद से पहले उन्हें खुद अपनी मदद करनी होगी। बलविंदर सिंह ने कहा है कि "कपिल ने मुझसे साफ कहा है कि अगर वह रिहैब के लिए जाना चाहते हैं। तो हम उनकी आर्थिक मदद करने को तैयार हैं। हालांकि,उन्हें पहले खुद रिहैब की जांच करनी होगी। शराब की लत छोड़नी होगी। अगर वह ऐसा करते हैं। तो हम बिल का भुगतान करने के लिए तैयार हैं। भले ही इलाज कितना भी लंबा चले।"

कांबली के बचपन के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा 


इस कार्यक्रम में कांबली के बचपन के दोस्त और फर्स्ट क्लास अंपायर मार्कस कूटो भी पहुंचे थे। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए बताया कि "उन्हें (कांबली) तमाम गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं। उनका रिहैब के लिए जाना कोई मतलब नहीं बनता। इससे पहले भी कांबली कुल 14 बार रिहैब जा चुके हैं। 3 बार हम उन्हें वसई में रिहैब के लिए लेकर जा चुके हैं।" लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। 

क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी ?

बता दें कि हाल ही में पूर्व महान कोच रमाकांत आचरेकर के स्मृति कार्यक्रम में कई दिग्गज चेहरे नजर आए। इनमें मनसे प्रमुख राज ठाकरे, सचिन तेंदुलकर,विनोद कांबली और कई बड़े लोगों ने शिरकत की। सचिन ने अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर की याद में एक स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर सभी लोग बैठे होते हैं। लेकिन बचपन के दोस्त रहे सचिन और विनोद कांबली एक दूसरे से काफी दूर नजर आते हैं। दरअसल, दोनों की सीट में 4-5 सीटों का गैप था। कार्यक्रम के बीच में सचिन कांबली से मिलने आए। लेकिन कांबली कुछ सेकंड तक सचिन को पहचान नहीं पाए। उन्हें पहचानने में थोड़ा वक्त लगा। लेकिन बाद में वे खुश हो गए। उसके बाद उन्होंने सचिन का हाथ पकड़कर अपने पास बैठने की गुजारिश की। इसी दौरान कार्यक्रम के आयोजक आ गए। जिसके बाद सचिन अपने दोस्त विनोद कांबली का हाथ छोड़कर अपनी सीट की तरफ चले गए। कार्यक्रम के आयोजकों ने विनोद कांबली को मनाने की कोशिश की। लेकिन सचिन के जाते ही विनोद कांबली निराश हो गए। जिसके बाद सचिन को अपने पास बिठाने की जिद और निराशा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें