Advertisement

Babar की कप्तानी ने डुबो दी Pakistan की नैया, बड़े मुकाबलों में रहे Flop

Babar की कप्तानी ने डुबो दी Pakistan की नैया, बड़े मुकाबलों में रहे Fl

Author
15 Jun 2024
( Updated: 10 Dec 2025
03:24 AM )
Babar की कप्तानी ने डुबो दी Pakistan की नैया, बड़े मुकाबलों में रहे Flop
T20 World Cup : इस वक़्तT20 World Cup में पाकिस्तान की चर्चा खूब की हो रही है वजह - वजह सभी को पता है जिस कुदरत के निजाम की बात पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए होती है वो कुदरत के निजाम इस बार एकदम पाकिस्तान के खिलाफ चला गया और बारिश में पाकिस्तान पानी - पानी हो गया। अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबले को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया और जैसे ही ये मैच रद्द हुआ वैसे ही पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप में पहले ही  राउंड से बाहर हो गया। यानि कि पाकिस्तान के सपनों में  एक बार फिर अँधेरा छा गया वो भी बाबर आज़म की कप्तानी में। पाकिस्तान सुपर 8 का सफर तय नहीं कर पाया। हालांकि ये पहली बार नहीं जब बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान को किसी बड़े टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान कई बड़े टूर्नामेंट हार चूका है। 


आखिर बाबर को फ्लॉप कप्तान क्यों कहा जाता है ? क्यों ऐसा कहा जाता है कि बाबर हमेशा अपनी कप्तानी में पाकिस्तान की नैया डुबो देते हैं। और कहने वाले शायद गलत भी नहीं कहते। क्योंकि आकड़ें गवाह हैं जब  - जब बड़े - बड़े टूर्नामेंट हुए हैं तब - तब बाबर की कप्तानी फ्लॉप रही है। सबसे पहले सीधे आँकड़ों पर चलते हैं जो बाबर  कप्तानी के हैं। 

किन बड़े मौकों पर फ्लॉप रहे कप्तान बाबर आज़म  -

T20 World Cup 2021 - पाकिस्तान को  टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनलम मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। 
Asia Cup 2022  - Asia Cup 2022 में भी बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान को एक बार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 
T20 World Cup 2022 - टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। 

सिर्फ इतना ही नहीं ये सिलसिला लगातार आगे भी जारी रहा - 
World Test Championship 2023 - वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के लिए तो पाकिस्तान क्वालीफाई ही नहीं कर पाई। 
Asia Cup  2023 - पाकिस्तान एक बार फिर बाबर की कप्तानी में एशिया कप 2023 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। 
ODI World Cup 2023 - वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान का बुरा हाल रहायहां भी पाकिस्तान बुरी तरह फेल रही। 

जिसके बाद बाबर  की कप्तानी पर कई सवाल खड़े हुए उन पर ऊँगली उठाई गई।कई विवाद सामने आये। पाकिस्तान की हार का कारण बाबर को ठहराया गया।  और इन सब के बीच बाबर ने कप्तानी छोड़ दी थी सिर्फ इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम से लेकर मैनेजमेंट पूरी तरह बदला गया। नए कप्तान चुने गए।  नए पीसीबी चेयरमैन चुने गए। 
लेकिन जैसे ही T20 World Cup 2024 नजदीक आया वैसे ही बाबर को एक बार फिर पाकिस्तान का कप्तान बना दिया गया। लेकिन अफ़सोस ये मौका भी बाबर खो चुके हैं। टी20 विश्व कप 2024 में भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाबर की कप्तानी में फिर फ्लॉप हो गई है और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। 

तो ये हैं वो आकड़ें जो बाबर की कप्तानी को फ्लॉप साबित करते  हैं। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें