Advertisement

शंकराचार्य Swami Nishchalanand Saraswati ने मुसलमानों को क्यों दी अस्तित्व समाप्त होने की चेतावनी

Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच पुरी गोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का एक ऐसा बयान आया है जिसे सुनकर कट्टरपंथी मुसलमानों को सांप सूंघ जाएगा

16 Aug, 2024
( Updated: 04 Dec, 2025
06:37 AM )
शंकराचार्य Swami Nishchalanand Saraswati ने मुसलमानों को क्यों दी अस्तित्व समाप्त होने की चेतावनी
Swami Nishchalanand Saraswati: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में शेख हसीना को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन हिंदुओं को मारने काटने तक जा पहुंचा। कहीं हिंदुओं को मारकर सरेआम सड़कों पर घसीटा गया तो कहीं हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ दिया गया। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच पुरी गोवर्धन मठ के Swami Nishchalanand Saraswati का एक ऐसा 


दरअसल बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच ओडिशा के पुरी में स्थित गोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती मुसलमानों को नसीहत देते हुए कह रहे हैं कि।

"शांति बनाने के लिए हिंदुओं पर कृपा ना करें मुसलमान, अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए हिंदुओं को संरक्षित रखें, हिंदुओं को सुबुद्ध रखें, स्वावलंबी रखें, अगर हिंदुओं पर आंच आए ऐसी कोशिश करते हैं तो हिंदू तो बच जाएंगे, सौ-दो सौ मार दिये जाएंगे लेकिन मुसलमानों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा, जब तक हिंदू सुरक्षित हैं तभी तक कम्युनिस्ट, क्रिश्चियन और मुसलमान भी सुरक्षित हैं"

हिंदुओं को दुश्मन मानने वाले कट्टरपंथी मुसलमानों को नसीहत देते हुए कहा कि। "जिन देशों में हिंदू नहीं हैं उन देशों में मुसलमान आपस में लड़ कर मर रहे हैं, हिंदुओं की उपस्थिति ही विश्व में कहीं भी शांति के लिए है, हिंदुओं को जो दुश्मन मानता है अपने अस्तित्व की रक्षा नहीं कर सकता, जितने वैज्ञानिक हैं वो क्रिश्चियन तंत्र को मानते हैं क्या ?, बाइबिल के आधार पर विज्ञान का विकास हो सकता है क्या ? कुरान शरीफ के आधार पर विज्ञान का विकास हो सकता है क्या ? जितने मुसलमानों के यहां क्रिश्चियनों के यहां वैज्ञानिक हैं अंदर से वो वैदिक सिद्धांत को मानते हैं और उससे प्रेरणा ले सकते हैं, कुरान शरीफ, बाइबिल से ले सकते हैं ? निंदा में तात्पर्य नहीं है लेकिन हाथ कंगन में आरसी क्या?

बांग्लादेश में आज जो कुछ भी हो रहा है। उसके पीछे भले ही अमेरिका का हाथ बताया जा रहा हो। लेकिन स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मानते हैं कि बांग्लादेश में जो बवाल मचा हुआ है। उसके पीछे कहीं ना कहीं चीन का भी हाथ है।  यही वजह है कि उन्होंने चीन में मारे जा रहे उइगर मुसलमानों का उदाहरण देते हुए कहा कि।

"चीन ने अपने देश में मस्जिदों को तोड़ा, मुसलमानों को खदेड़ा, अब वो भारत के चारों ओर उपद्रवी तत्वों को प्रोत्साहन दे रहा है, चीन की कूटनीति का शिकार अगर हो गये बांग्लादेश के मुसलमान तो अंत में अपना ही बंटाधार करेंगे, हिंदुओं को कम क्षति पहुंचेगी और हिंदू विजयी होंगे, अंत में मुसलमानों का अस्तित्व भी नहीं बचेगा"

ओडिशा के पुरी में स्थित गोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का ये बयान बता रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ आज जो कुछ भी हो रहा है।उसे लेकर भारत का संत समाज भी चिंतित है।  यही वजह है कि उन्होंने मुसलमानों को नसीहत दी है कि अगर हिंदुओं पर आंच आई तो मुसलमानों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
अधिक
Podcast video
अल फ़तह का चीफ़ है फारुख अब्दुला, दिल्ली धमाके से जुड़े तार
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें