Advertisement

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अस्पताल में घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से की मुलाकात, टीएमसी पर लगाया हमला करवाने का आरोप

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा, ''सिलीगुड़ी के अस्पताल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की. एक सम्मानित आदिवासी नेता और उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे मुर्मू पर हुआ क्रूर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है. टीएमसी ने पश्चिम बंगाल, जो कभी शांतिपूर्ण राज्य था, को जंगल राज में बदल दिया है. ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं.''

Author
09 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:43 AM )
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अस्पताल में घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से की मुलाकात, टीएमसी पर लगाया हमला करवाने का आरोप
Image_@KirenRijiju

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बुधवार को मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू से मिलने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सांसद मुर्मू का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान सांसद राजू बिष्ट भी केंद्रीय मंत्री रिजिजू के साथ रहे.

किरेन रिजिजू ने की सांसद मुर्मू से अस्पताल में मुलाकात

पश्चिम बंगाल भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली.

हमला करने वाले टीएमसी नेताओं को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सांसद मुर्मू का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने हमें बताया है कि उनके सिर में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सांसद खगेन का स्वास्थ्य अच्छा है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैमरे में लाइव कैद होने के बावजूद, हमले को अंजाम देने वाले टीएमसी नेताओं को पश्चिम बंगाल पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है.

किरेन रिजिजू ने सांसद मुर्मू से मुलाक़ात में जानकारी सोशल मीडिया पर दी 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा, ''सिलीगुड़ी के अस्पताल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की. एक सम्मानित आदिवासी नेता और उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे मुर्मू पर हुआ क्रूर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है. टीएमसी ने पश्चिम बंगाल, जो कभी शांतिपूर्ण राज्य था, को जंगल राज में बदल दिया है. ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं.''

मले के दौरान सांसद खगेन मुर्मू के  सिर में आई गंभीर चोटें

इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने अस्पताल में भर्ती भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मुलाकात की. खगेन मुर्मू पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला किया था, जब वे 6 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए थे. हमले के दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं.

केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने बुधवार को दोनों भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "उत्तर बंगाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने के दौरान, मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और राज्य विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक व सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष पर तृणमूल समर्थित उपद्रवियों ने हमला किया. हमने अस्पताल में उनसे मुलाकात की और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें