दिल्ली में ठंड के कहर ने ठिठुरने पर किया लोगों को मजबूर, 4 डिग्री पर पंहुचा तापमान

Weather Update: दिल्ली में गुरुवार को पिछले तीन सालों में सबसे ठंडा दिसंबर का दिन रहा। सुबह के वक्त हल्की कोहरे की चादर और ठंडी हवाओं से बचाव करने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।

Author
13 Dec 2024
( Updated: 13 Dec 2024
11:13 AM )
दिल्ली में ठंड के कहर ने ठिठुरने पर किया लोगों को मजबूर, 4 डिग्री पर पंहुचा तापमान
Google

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। पारा लगातार लुढ़क रहा है और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली में गुरुवार को पिछले तीन सालों में सबसे ठंडा दिसंबर का दिन रहा। सुबह के वक्त हल्की कोहरे की चादर और ठंडी हवाओं से बचाव करने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से .....

6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर से दिल्ली- एनसीआर में घने कोहरे के साथ-साथ कड़ाके की ठंड की संभावना भी जताई है। नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार( 12 दिसंबर) को दिल्ली के पूसा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई इलाकों में शीत लहर की भी स्थिति देखी गई। 12 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्तों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है

विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले आज राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर चलेगी, जिसकी वजह से पारा लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने शीतलहर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए हैं। आईएमडी के मुताबिक 14 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इस दौरान कोहरा भी लगा रहेगा। 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

AQI लेवल भी है खरनाक 

वहीं, 18 और 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज होने की संभावना जताई गई है। जहां एक तरफ दिल्ली में शीतलहर की शुरुआत हुई है वहीं दूसरी तरफ वायु गुणवत्ता में खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। वेस्ट दिल्ली में एक्यूआई 308, शादीपुर में 202, पंजाबी बाग में 268, नॉर्थ कैंपस में 259, मुंडका में 301, वजीरपुर में 294, अशोक विहार में 289, द्वारका सेक्टर-8 में 313, रोहिणी में 316, आरके पुरम में 295, चांदनी चौक में 175, लोधी रोड में 173, बुरारी में 265, सोनिया विहार में 293 एक्यूआई दर्ज किया गया है। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें