Advertisement

अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस का तगड़ा एक्शन, पत्नी समेत तीन आरोपी को किया गिरफ़्तार

अतुल सुभाष सुसाइड केस पिछले कई दिनों से देश चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस केस में पुलिस में बड़ा एक्शन लिया है।अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को बेंगलुरू पुलिस ने गुरुग्राम से और मां निशा सिघांनिया समेत भाई अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

15 Dec, 2024
( Updated: 15 Dec, 2024
10:17 AM )
अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस का तगड़ा एक्शन, पत्नी समेत तीन आरोपी को किया गिरफ़्तार
अतुल सुभाष सुसाइड केस पिछले कई दिनों से देश चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस केस में पुलिस में बड़ा एक्शन लिया है।अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को बेंगलुरू पुलिस ने गुरुग्राम से और मां निशा सिघांनिया समेत भाई अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को बेंगलुरु कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।अतुल सुभाष ने तीनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।


शुक्रवार को बेंगलुरू पुलिस ने निकिता सिंघानिया के जौनपुर में स्थित मकान पर नोटिस चस्पा किया था। इसमें तीन दिन में बयान दर्ज करने को कहा गया था। निकिता सिंघानिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। बेंगलुरू पुलिस ने इस मामले में निकिता सिंघानिया, मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया को आरोपी बनाया है। सिंघानिया परिवार ने कोर्ट में अपने वकील का पैनल नियुक्त किया था।अतुल ने निकिता और उनके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था।बता दें, अतुल ने आत्महत्या से पहले 1 घंटे 23 मिनट का वीडियो और 24 पेज का सुसाइड नोट जारी करके अपनी पत्नी और उसके परिवार वालों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।उन्होंने सिंघानिया पर मामले को निपटाने के लिए 3 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था।


अतुल ने निकिता के पर कई तरह के फर्जी मुकदमे दर्ज कराने के आरोप लगाए थे। बाद में निकिता सिंघानिया ने तलाक का मुकदमा और सीजेएम कोर्ट में हत्या, मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध के मुकदमे को बाद में वापस ले लिया था। जौनपुर की अदालत में सुभाष पर तीन मुकदमे चल रहे हैं। इसमें एक मुकदमा दहेज प्रथा और मारपीट को लेकर है जिस पर अगली सुनवाई 12 जनवरी 2025 को तय है।अतुल मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और उनके ससुराल वाले मूल रूप से जौनपुर के। इस मामले की सुनवाई जौनपुर फैमिली कोर्ट में चल रही थी। अतुल ने अपने आरोप में कहा था कि जज रीता कौशिक ने मामले को निपटाने के लिए उनसे 5 लाख रुपए भी मांगे थे।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल फ़तह का चीफ़ है फारुख अब्दुला, दिल्ली धमाके से जुड़े तार
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें