Advertisement

बिहार के CM नीतीश कुमार पर RJD का बड़ा हमला, बताया 'थका हुआ मुख्यमंत्री'

आरजेडी ने बिहार के सीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'थका हुआ सीएम' बताया है। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने प्रदेश पर 'रिटायर्ड अधिकारी' हावी हैं,

28 Mar, 2025
( Updated: 28 Mar, 2025
09:39 AM )
बिहार के CM नीतीश कुमार पर RJD का बड़ा हमला, बताया 'थका हुआ मुख्यमंत्री'
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब सत्ता पक्ष बनाम विपक्ष के जुबनी लगातार बढ़ती जा रही है। विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उनपर हमलावर है तो वही  जेडीयू और बीजेपी के नेता लगातार आरजेडी के बयान पर पलटवार कर रहे है। इस बीच एक बार फिर आरजेडी ने बिहार के सीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'थका हुआ सीएम' बताया है। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने  प्रदेश पर 'रिटायर्ड अधिकारी' हावी हैं, जिससे बिहार 'भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढे' में फंस चुका है।


रिटायर्ड अधिकारी चला रहे शासन 

दरअसल, गुरुवार को पटना में भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास और अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर पड़ी ईडी रेड को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। आरोप लगाया कि बिहार भ्रष्टाचार के दलदल में डूब गया है। उन्होंने कहा कि बिहार भ्रष्टाचार के दलदल में डूब गया है और यहां “थके हुए मुख्यमंत्री” और “रिटायर्ड अधिकारी” शासन चला रहे हैं। यादव ने इसे सरकार के भ्रष्टाचार पर सीधा हमला करार दिया।


भ्रष्टाचार के गड्ढे में बिहार 

शक्ति यादव ने कहा, “तारिणी दास पर ईडी का छापा कोई साधारण बात नहीं है। यह सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। सत्ता में बैठे लोग रिटायर्ड अधिकारियों को बार-बार बिना कैबिनेट की मंजूरी के पदों पर बिठा रहे हैं। तारिणी दास को पहले उत्तर बिहार का मुख्य अभियंता बनाया गया। फिर कैबिनेट से बाद में मंजूरी लेकर इनका सेवा विस्तार किया गया। इतना ही नहीं, इन्हें भवन निर्माण निगम का भी जिम्मा दे दिया गया। यह सिर्फ एक उदाहरण नहीं है। रिटायर्ड अधिकारियों को ही बड़े पदों पर बैठाया जा रहा है।”उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री थके हुए हैं और राज्य में रिटायर्ड अधिकारी हावी हैं। बिहार भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढे में फंस चुका है। जहां देखो, वहां भ्रष्टाचार दिखता है। लोग इन्हें भ्रष्टाचारियों का अड्डा यूं ही नहीं कहते। तारिणी दास जैसे लोगों की पहुंच ऊपर तक है। मुख्यमंत्री के आसपास बैठे कई मंत्री और नेता इन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ये सब मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।”


यादव ने आगे कहा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह छापेमारी सत्ता के भ्रष्ट नायकों को बेनकाब कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सरकार में नियम-कानून को ताक पर रखकर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जो अधिकारी रिटायर हो चुके हैं, उन्हें फिर से बड़े पद देना और सेवा विस्तार करना, यह सब भ्रष्टाचार को बढ़ाने का खेल है। बिहार की जनता यह सब देख रही है। बता दें कि 27 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के फुलवारी शरीफ स्थित पूर्णेंदु नगर के आवास पर छापेमारी की थी।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल फ़तह का चीफ़ है फारुख अब्दुला, दिल्ली धमाके से जुड़े तार
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें