Advertisement

PM Modi Haryana Rally: मोदी ने जाट लैंड में भरी हुंकार, कहा करप्ट कांग्रेस को हरियाणा से दूर रखना है

PM Modi Haryana Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित एक विशाल रैली में बीजेपी की नीतियों और उपलब्धियों पर जोर देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने हरियाणा की कृषि और उद्योग में बढ़ती ताकत का उल्लेख करते हुए राज्य के विकास में बीजेपी के योगदान को सराहा। मोदी ने जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि चुनावों में जनता का उत्साह बीजेपी के प्रति बढ़ता जा रहा है।

nmf-author
25 Sep 2024
( Updated: 09 Dec 2025
09:37 AM )
PM Modi Haryana Rally:  मोदी ने जाट लैंड में भरी हुंकार, कहा करप्ट कांग्रेस को हरियाणा से दूर रखना है
PM Modi Haryana Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के गोहाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, अपने संबोधन में उन्होंने न केवल बीजेपी की नीतियों और उपलब्धियों पर जोर दिया, बल्कि कांग्रेस पर तीखा हमला भी किया। यह चुनावी रैली एक ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रही है, जब हरियाणा विधानसभा चुनावों की गहमागहमी तेज़ है और जैसे-जैसे चुनाव के दिन पास आ रहे हैं, राजनीतिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है।
कृषि और उद्योग में हरियाणा की बढ़ती ताकत
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हरियाणा को कृषि और उद्योग के क्षेत्र में देश के शीर्ष राज्यों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने राज्य को इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। औद्योगीकरण के विस्तार का फायदा सबसे ज्यादा गरीब, किसान और दलितों को हुआ है, जो कि सरकार की नीतियों की सफलता को दर्शाता है। हरियाणा में खेती और उद्योग दोनों ही क्षेत्रों में प्रगति के कारण राज्य का आर्थिक विकास भी तेज़ी से हो रहा है।
अंतरराष्ट्रीय भरोसा और भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा
पीएम मोदी ने अपने हालिया अमेरिका दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में भारत पर विश्वास बढ़ रहा है। उनका कहना था कि न्यूयॉर्क में उनके स्वागत के दौरान हरियाणा की अहमियत को भी मान्यता मिली, जो राज्य की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज भारत एक ऐसी दिशा में आगे बढ़ रहा है जहां व्यापार और उद्योग को समान रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है, और इसका सीधा लाभ देश के आम जनता को हो रहा है।
सर छोटू राम और पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जिक्र
प्रधानमंत्री ने सोनीपत की धरती पर खड़े होकर महान किसान नेता सर छोटू राम को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो किसानों और वंचितों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें भी याद किया और कहा कि बीजेपी की नीतियों में उनकी सोच झलकती है। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ने गरीबों की सेवा के लिए जो मार्ग दिखाया, वही आज हर बीजेपी कार्यकर्ता का पथ प्रदर्शक है।
जम्मू-कश्मीर के मतदान का जिक्र
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे दूसरे चरण के मतदान का जिक्र करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस बार के चुनावों में जनता की भारी भागीदारी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गई है। पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद, दूसरे चरण में भी लोग सुबह से ही कतारों में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं, जो कि एक शांतिपूर्ण और सकारात्मक प्रक्रिया को दर्शाता है।
कांग्रेस पर निशाना
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव का दिन करीब आ रहा है, कांग्रेस पस्त होती जा रही है, जबकि बीजेपी को हरियाणा की जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों और उनके विकास कार्यों ने जनता का विश्वास जीता है, ऐसे में करप्ट कांग्रेस को हरियाणा से दूर रखना है और बीजेपी को एक बाद फिर से सरकार में लाना हैं।

वैसे आपको बता दें कि पीएम मोदी की हरियाणा में गोहाना रैली इसलिए खास है क्योंकि  गोहाना सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब तक अपनी जीत का इंतजार कर रही है। यह सीट पिछले तीन चुनावों से कांग्रेस के जगबीर मलिक के हाथों में है। जबकि इनेलो ने 2005 में इस सीट को जीता था, इसके बाद से कांग्रेस की पकड़ यहां मजबूत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल फ़तह का चीफ़ है फारुख अब्दुला, दिल्ली धमाके से जुड़े तार
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें