Advertisement

Yogi की ढाल बनी Mayawati , Akhilesh पर ही खड़े कर दिए सवाल

सपा इस मामले पर अपने नेता और आरोपी मोईद खान को सपोर्ट कर रही है। जिससे वो खुद बुरी तरह से फंस चुकी है। इधर योगीराज में एक ही बात साफ है। अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। ये बात साफ साफ हमेशा योगी आदित्यनाथ ने

Author
04 Aug 2024
( Updated: 05 Dec 2025
03:20 PM )
Yogi की ढाल बनी Mayawati , Akhilesh पर ही खड़े कर दिए सवाल
Yogi : अयोध्या रेप केस में Yogi सराकर गंभीर है। आरोपी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ बुलडोजर से एक्शन हो रहा है। मुख्य आरोपी और सपा नेता मोईद खान के बेकरी को मिट्टी में मिलाया जा रहा है। इसी बीच इस राजनीति भी खूब हो रही है। एक तरफ सराकर इसपर एक्शन ले रही है। तो वहीं दूसरी तरफ सपा अपने नेता का दबे जुबान समर्थन करती नजर आ रही है। दरअसल रेप मामले में ठोस कार्रवाई के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने एक बड़ी मांग कर दी है। अखिलेश यादव ने अपने X handle पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बड़ी मांग कर डाली है। अखिलेश ने अपने पोस्ट के जरिए आरोपियों की DNA Test करवाने की मांग कर दी है। उन्होंने लिखा 'कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की माँग है।' इसके अलावा सपाई सांसद अवधेश प्रसाद भी यही राग अलापने लगे। 


इधर अखिलेश ये बड़ी डिमांड सरकार से करते है और उधर बबुआ के इस पोस्ट का जवाब मिलता है बुआ की तरफ से। अखिलेश के इस अजीबों गरीब मांग पर मायावती हमला करते हुए अपने X handle पर लिखती है

 1. यूपी सरकार द्वारा अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित, लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का DNA टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाए। जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने DNA टेस्ट हुए हैं। 

2. साथ ही, यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी ख़ासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिन्ताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिन्तित करने वाली। सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी एवं राजनीति से ऊपर उठकर सख़्त कदम उठाए तो बेहतर' 

हर बार कि तरह इस मामले पर भी यूपी की पार्टियां दो गुट में बंट गई है। कांग्रेस इस मासले पर अखिलेश का साथ दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इसके लिए सरकार को ही गलत बताते है और इसके पिछे राजनीति करने का आरोप लगाते है। इधर BJP बड़े बड़े नेता और कार्यकर्ता इस एक्शन को सही बताती है। डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी इस कार्रवाई को सही बताया है। 

सपा इस मामले पर अपने नेता और आरोपी मोईद खान को सपोर्ट कर रही है। जिससे वो खुद बुरी तरह से फंस चुकी है। इधर योगीराज में एक ही बात साफ है। अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। ये बात साफ साफ हमेशा योगी आदित्यनाथ ने ।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें