गरीब का पराठा खाकर जीत लिया दिल, कौन हैं Yogi का ये अफसर, जानिए

यूपी के औरेया डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। उनकी कार्यशैली की खूब तारीफ हो रही है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इन्होंने एक फरियादी के काम के बदले उसका पराठा खाया और पिर उसका काम किया। इस न्यूज के वायरल होने के बाद इनकी खूब तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं औरैया डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी कौन हैं।

Author
20 Sep 2024
( Updated: 11 Dec 2025
02:50 AM )
गरीब का पराठा खाकर जीत लिया दिल, कौन हैं Yogi का ये अफसर, जानिए
अगर पराठा खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा। सुनकर तो ये छोटी बात लगती है। लेकिन अग ये एक लाईन किसी का काम बना दें तो ये उन हजारों-लाखों झूठे वादों और आश्वाशन से बेहतर है। जिसे पूरा होने की आस में कभी कभी इतनी लंबी होती है जो पुलिस प्रशासन सरकार सभी के काम पर सवाल उठा देती है। हाल ही में एक अफसर की चर्चा हो रही है, जिस तरीके से एक मजदूर इस IAS ने मदद की है। वो इनकी सहजता और सरलता को दिखाता है। इस IAS का नाम है Indramani Tripathi जो इस वक्त औरैया जिले के DM है। दरअसल पराठा खिलाने को कहकर डीएम Tripathi ने उस मजदूर का दिन बना दिया। 


कहने को तो पराठा खिलाओंगे तो तुम्हारा काम करूंगा, एक छोटी सी लाईन है पर इस बात ने एक गरीब मजदूर का दिन बना दिया। एक गरीब मजदूर के लिए एक बहुत बड़ी बात है ये कि एक अफसर, एक IAS, एक DM उसका पराठा खाए वो भी मांगकर। दरअसल जैसे ही डीएम त्रिपाठी ने कहा कि पराठा खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा। उस गरीब फरियादी का दिल भर आया वो भाग कर गया और अपनी गठरी से पराठे निकालकर बीएम साबब के सामने रख दिया। ये मजदूर अपनी फरियाद लेकर यहां दूर गांव से पहुंचा थी। पत्नी को पता था कि घर वापस आते आते देर हो जाएगी, तो उसने दो पराठे उसे दे दिए। और इसी पराठे को मांगकर उस मजदूर के चेहरे पर डीएम त्रिपाठी ने मुस्कान ला दी। पहले डीएम ने उसका पराठा खाया और फिर फटाफट काम कर दिया। इस बात की यूचना जैसे ही लोगों को मिली, लोगों ने कह दिया डीएम हो तो ऐसे, कई लोग तो ये भी कते नजर आए कि क्या कोई ऐसा IAS भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग जमकर IAS की तारीफ भी कर रहे है। 

डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी का ये फोटो तेजी से वायरल हुआ, तब लोगों ने इसपर रिएक्ट किया। 


१- ऐसे ही सारे अधिकारी धरातल पे काम करने लगें तो देश और सिस्टम को बदलते देर नही लगेगी 
सैल्यूट है सर आपको आप एक example सेट कर रहे हैं
२- वाह शानदार अधिकारी ने तो खाना खिलाते समय फ़रियादी की जाती नहीं पूछी लेकिन राहुल गांधी जी तक ये ट्वीट पहुँच गया तो ज़नाब की जाती से लेकर गोत्र तक पता करवा लेंगे।
३- इसी प्रकार के अधिकारियों की जरुरत है हमारे भारत देश को 
इंद्रमणि त्रिपाठी जी को मेरा बारंबार प्रणाम आपके इस कार्य के लिए साधुवाद बाकि कुछ अधिकारियों ने तो बेचारे मजदूर किसानों का खून चूस लिया पैसा ले लेकर,
४- ऐसे ही अधिकारी की ज़रूरत है समाज को
५- ऐसे ही अधिकारियों की जरुरत है सिस्टम को जो आम आदमी की समस्या क्या त्वरित समाधान कर सके

कौन है IAS Indramani Tripathi ? 


- इंद्रमणि त्रिपाठी यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले है। 
- त्रिपाठी 19981 बैच के पीसीएम अधिकारी है। 
- 31 August, 2020 में प्रमोट कर आईएएस बनाया गया। 
- 15 August, 2020 को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव बने। 
- 25 June, 2022 को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बने। 
- 13 July, 2024 तक LDA के Vice Chairman रहे
- 13 July, 2024 को उन्हें औरैया का DM बनाया गया। 

ये पहली बात नहीं है कि आईएएस त्रिपाठी च्रचा में आए हो। वो अपने समाजिक कार्यों के लिए च्रचा में हमेशा से रहें है। बात चाहे प्रदेश को साफ सुथरा रखने की हो। या फिर गरीबों को उनका हक बांटने की। बात चाहे गौ माता को हजारो बिस्किट खिलाने की हो या फिर स्ट्रीट डॉग को बिस्किट देने कि। उन्होंने हर एक वर्ग, इंसान से लेकर जानवरों तक को मदद पहुंचाई है। खैर जिस तरह से डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें