Advertisement

UP उपचुनाव से पहले साध्वी प्राची ने दोहराई CM योगी की बात, सपा-कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

उपचुनावों में सपा और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा। इस पर साध्वी प्राची की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन हुआ था। दोनों के बीच पहले भी कई बार गठबंधन हो चुका है। इसलिए, न पहले कोई रंग नहीं आया है, न ही भविष्य में कोई रंग आएगा।

12 Oct, 2024
( Updated: 12 Oct, 2024
03:23 PM )
UP उपचुनाव से पहले साध्वी प्राची ने दोहराई CM योगी की बात, सपा-कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी राजनितक दल और तमाम धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों की निगाहें अब उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव पर टिकी हुई है। इस बीच यूपी में सियासी बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश ने साफ़ कर दिया है कि उपचुनावों में सपा और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा। इस पर साध्वी प्राची की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि  2024 के लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन हुआ था। दोनों के बीच पहले भी कई बार गठबंधन हो चुका है। इसलिए, न पहले कोई रंग नहीं आया है, न ही भविष्य में कोई रंग आएगा। 


साध्वी प्राची हमेशा से ही चुनाव के दरम्यान हिदुओं को लेकर बयान देती है जो सुर्ख़ियो में बना रहता है। और राज्य के सियासी पारे को भी गर्म करता है। ऐसे में अब उपचुनाव से पहले साध्वी प्राची ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा है की "चिंता मत कीजिए, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ हर जगह सत्ता में आएगी।"हरियाणा में राहुल गांधी के जलेबी वाले बयान पर उन्होंने कहा, "राहुल गांधी बिल्कुल बचकानी हरकत करते हैं। वह मंदबुद्धि बच्चे हैं। मैं बार-बार कहती हूं कि उनके बयानों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर किसी को यह नहीं पता कि जलेबी फैक्ट्री में बनती है या हलवाई की दुकान पर, तो क्या वह फैक्ट्री में जलेबी बनाकर दूसरों को खिलाएगा? इतना बड़ा ज्ञान उसे कहां से मिला? उसने कभी जमीनी स्तर की जिंदगी नहीं जी है। वह कभी जमीनी स्तर का नेता नहीं बन पाएगा क्योंकि जमीनी स्तर का नेता तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि जलेबी हलवाई बनाएगा या वह फैक्ट्री में बनवाएंगे।"

इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने हरियाणा के असंध विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, "कांग्रेस हमेशा बांटने का काम करती है। इसलिए हमें सतर्क रहना होगा क्योंकि बंटोगे तो कट जाओगे।" इस पर साध्वी ने कहा कि सीएम योगी ने सही बात कही है। उन्होंने कहा, "यह सच है। हिंदुओं अगर तुम बंटोगे तो तुम्हें बचाने कोई नहीं आएगा। तुम्हें पीएम मोदी और सीएम योगी का शुक्रगुजार होना चाहिए कि यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वरना अब तक सब कुछ खत्म होने की कगार पर पहुंच गया होता। इसलिए इशारों में समझ लो कि बंटोगे तो कटोगे। अगर आप बंट गए तो बांग्लादेश में जो हुआ, वही आपका भी हश्र होगा।"

ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। इसके लिए अब राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान करना भी शुरू कर दया है। समाजवादी पार्टी ने दस में से छह प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दिया है। इस चुनाव में भी लोकसभा की तरह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में बीजेपी लोकसभा में हुए सामाजिक नुक़सान को भरने की कोशिश में है तो वही दूसरी तरफ़ सपा-कांग्रेस गठबंधन लोकसभा चुनाव परिणाम जैसे प्रदर्शन को क़ायम रखना चाहती है। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
अधिक
Podcast video
अल फ़तह का चीफ़ है फारुख अब्दुला, दिल्ली धमाके से जुड़े तार
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें