Advertisement

बदलते मौसम में मूंग दाल का चीला: सेहत के लिए फायदेमंद, सही समय है जरूरी

मूंग दाल का चीला बदलते मौसम में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे खाने का सही समय भी महत्वपूर्ण है। यह डिश न केवल हल्का और पौष्टिक है, बल्कि आपको ताजगी और ऊर्जा भी प्रदान करती है। जानें कैसे सही समय पर मूंग दाल का चीला खाने से आपको अधिक लाभ मिल सकता है।

Author
07 Feb 2025
( Updated: 10 Dec 2025
07:25 AM )
बदलते मौसम में मूंग दाल का चीला: सेहत के लिए फायदेमंद, सही समय है जरूरी
शादियों के इस सीजन में और मौसम के बदलते करवट के बीच पेट का खास ख्याल रखना भी जरूरी है। व्यंजन ऐसे हों जो पेट भी भरें, स्वाद भी लाजवाब हो और सेहत पर आंच न आने दें! मूंग दाल का चीला इस खाके में फिट बैठता है।

मूंग दाल का चीला खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसे नियमित खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।मूंग दाल का चीला प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और फाइबर जैसे मिनरल अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने का सही समय लेकर भी कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं।

मूंग दाल के चीले का सही समय

न्यूट्रिशनिस्ट डॉ स्वाति सिंह के मुताबिक सुबह नाश्ते के समय और वर्कआउट के बाद मूंग दाल का चीला खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। वर्कआउट के बाद चीला खाने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक होता है।

वहीं, रात को कुछ हल्का खाने का मन हो तो भी इसे ग्रहण किया जा सकता है। मूंग दाल काफी हल्का होता है, जो पाचन तंत्र को अच्छा करता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। अधिक मात्रा में फाइबर होने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है।

सिंह के अनुसार इसे खाने से शरीर एनर्जेटिक रहता है। मूंग दाल के चीले में भरपूर मात्रा में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने का काम करते हैं। इसमें कम फैट होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है और दिल की सेहत में भी सुधार होता है। जो डायबिटिक हैं, जिनका हाजमा खराब रहता है या फिर जो वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए मूंग दाल से बना चीला बिल्कुल मुफीद रेसिपी है।

Input  : IANS

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें