Advertisement
महाशिवरात्रि पर बांसुरी स्वराज ने की भोलेनाथ की पूजा, गूंजे 'हर-हर महादेव' के नारे
सांसद बांसुरी स्वराज ने महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महाकुंभ के सफल आयोजन और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भी बात की।
महाकुंभ पर की चर्चा
उन्होंने महाकुंभ के सफल आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुंभ का आयोजन सफल तरीके से संपन्न हुआ। यह हम सभी लोगों के लिए अद्भुत है।उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आस्था का महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र का महाकुंभ दिल्ली में हो रहा था। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान देशभर के कोने-कोने से श्रद्धालु आए। यह अपने आप में आस्था का अद्भुत संगम है।
उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत को लेकर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने दिल्ली की जनता को देवतुल्य बताया। कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने भाजपा को मौका दिया। इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बन चुकी है। अब दिल्ली भी प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी। यहां हो रहे विकास कार्यों को कोई नहीं रोक सकता है। हमारे लिए दिल्ली की जनता सर्वोपरि है। उनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
Input : IANS
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement