Advertisement
Bobby Kataria ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा ! पुलिस ने धर दबोचा
बलवंत कटारिया उर्फ़ बॉबी कटारिया पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। फ़िलहाल गुरुग्राम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बॉबी कटारिया का हो गया तगड़ा ‘इलाज’
लेकिन इस बार उसके नाम एक ऐसा विवाद जुड़ा है जो आसानी से उसका पीछा नहीं छोड़ने वाला। हरियाणा के गुरुग्राम के बसई गाँव के रहने वाले बॉबी पर आरोप है वो मानव तस्करी करता है। इस बार जब उसने यूपी के दो लड़कों के साथ यही काम किया तो वो पकड़ा गया। पूरे मामले की जानकारी गुरुग्राम वेस्ट के डीसीपी करण गोयल ने दी है। करण गोयल ने बताया- बॉबी ने यूपी के रहने वाले दो लड़कों अरुण और मनीष को UAE और सिंगापुर में नौकरी दिलाने का वादा किया। बदले में इनसे चार लाख रूपये मांगे। फिर इनको धोखे से लाओस ले गया। विदेश में इन दोनों से पासपोर्ट छीन लिए गए। इसके बाद इनपर दबाव बनाकर इनसे एक कॉलसेंटर में काम करवाया गया।
दो दिनों तक को दोनों काम करते रहे लेकिन तीसरे दिन मौक़ा पाकर वहाँ से निकल गए। भारतीय दूतावास पहुंचकर संपर्क किया और फिर सकुशल भारत वापस लौट आए। भारत वापस आते ही दोनों ने बॉबी कटारिया के ऊपर FIR दर्ज कराई है। जांच में खुलासा हुआ है कि सिर्फ़ यही दो नही बल्कि लगभग 150 लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर बॉबी कटारिया ने उनके साथ धोखा किया। मानव तस्करी के माध्यम से महिलाओं समेत लगभग 150 भारतीयों को नौकरी के बहाने उनके साथ धोखाधड़ी की गई। बॉबी को फ़िलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। चलिए विस्तार से आपको बताते हैं कौन है बॉबी कटारिया ?
कौन है बॉबी कटारिया ?
- बॉबी कटारिया एक संपन्न परिवार से ताल्लुक़ रखता है।
- बॉबी कटारिया बसई गांव का रहने वाला है।
- सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर उसके 3 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोवर्स हैं।
- अपने वीडियो में वो लोगों को फ़िटनेस और न्यूट्रिशन के टिप्स देता है।
- साल 2019 में बॉबी कटारिया ने फ़रीदाबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
- इस चुनाव में उसे 393 वोट मिले थे।
- बॉबी कटारिया के पास 41 करोड़ की संपत्ति होने का दावा किया जाता है।
बहरहाल, अब देखना होगा पुलिस बॉबी कटारिया के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई करती है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग कह रहे है कि यूपी के लड़कों से पंगा लेना बॉबी को भारी पड़ गया।
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement