धर्म ज्ञान
14 Nov, 2024
01:29 AM
Kartik Purnima 2024: राशि अनुसार कौन सा दान करेगा जीवन की सभी समस्याओं का अंत?
Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा 2024, जो इस वर्ष 15 नवंबर को है, हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है, जब भक्त देवी-देवताओं की आराधना कर विशेष दान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि राशि के अनुसार सही वस्त्र, अनाज, और सामग्री का दान करने से न केवल पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, बल्कि व्यक्ति के जीवन से तमाम बाधाएं भी समाप्त हो जाती हैं।